Bihar

बिहार में 12 IAS का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

नीतीश सरकार ने गुरुवार को 12 आइएएस (IAS) अफसरों का तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के नव प्रोन्नत आइएएस अधिकारियों को सरकार ने नए जगह पोस्टिंग दी है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश कुमार को गृह विभाग में पदास्थापित किया गया है। इसके साथ आइएएस अफसर एस.एस कैशर सुल्तान को भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव पद पदास्थापित किया गया है।

इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार को बीपीएससी के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश कुमार को राज्य निशक्त्ता पटना का आयुक्त बनाया गया है।

यशस्पति मिश्र को पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है। जबकि राजेश चौधरी को आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी लिस्ट के मुताबिक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को राज्सव परिषद के सचिव पद की जिम्मेदारी गई है तो वहीं सर्ब नारायण यादव को चकबंदी बिहार का निदेशक बनाया गया है। सर्ब नारायण यादव के पास राजस्व एवं भूमि सुधार के संयुक्त सचिव का कार्यभार पर भी रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक आइएएस वीरेन्द्र प्रसाद को सांस्कृतिक कार्य निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही आइएएस अधिकारी नवल किशोर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि आइएएस अफसर रवि भूषण बिहार लोक सेवा आयोग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इस पद पर पहले अमरेन्द्र कुमार थे। वहीं अरुण कुमार ठाकुर को नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी है। आइएएस अफसर मोहम्मद नैय्यर इकबाल को खनन विभाग के निदेशक पद पोस्टिंग दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

3 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

6 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago