Bihar

बिहार के अररिया की बेटी अपर्णा मल्लिक, बालीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बिखेर रही ग्लैमर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कहते हैं कि आज के दौर में बेटियां किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आज हर क्षेत्र में वो अपने महत्व को प्रदर्शित कर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। हम बात कर रहे रहे है अररिया की बेटी अपर्णा मल्लिक की। हनुमंत नगर निवासी अपर्णा मल्लिक अभिनय क्षेत्र में महिला शक्ति की मिसाल बनी हुई हैं। अपर्णा मल्लिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। अपर्णा अभी एक तेलगु वेब सीरीज एवरू एपुदु एककड़ा की शूटिंग कर रही हैं। जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

इसके अलावा अपर्णा ने अब तक सात फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें तीन हिंदी फिल्में जिसमें शशांक रिलीज हो चुकी है और अन्य मायरा, तेरे मेरे दरम्यान, तीन तेलुगु फिल्में डेडलाइन, हाउ,वन बाय फार और एक कन्नड़ फिल्म है। जल्द ही ये सारी फिल्में दर्शकों के लिए थिएटर्स एंड ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इन सब के अलावा तीन और प्रोजेक्ट्स है जिनकी शूट जल्द ही स्टार्ट होने वाली है। अपर्णा फारबिसगंज के पलासी निवासी संजय मल्लिक की बेटी हैं। जानकारी देते हुए अपर्णा ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उन्हें अभी और भी सशक्त होने की जरूरत है।

कई मंचों पर हो चुकी है सम्मानित

अपर्णा मल्लिक देश ही नहीं, विदेशो में भी अपने अभिनय विधा का जलवा दिखा चुकी है। कई सौन्दर्य प्रतियोगिता में अपने सुंदरता का छाप छोड़ कर वह विजेता बन चुकी हैं। साथ ही कुछ सालों पूर्व मिस वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट में वो कई देशों की प्रतिभागियों को पीछे कर वो फाइनलिस्ट तक रही थी। अपने पति के साथ अपर्णा फिलहाल बैंगलोर में रहती है। अररिया आती रहती है। बचपन की शिक्षा अररिया से ही प्राप्त अपर्णा को आरंभ से ही अभिनय के क्षेत्र में रूचि थी।

अपर्णा बताती है कि अररिया की बेटी हर क्षेत्र में बेहतर मुकाम हांसिल कर रही हैं। लेकिन अभिनय क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए और इस क्षेत्र में भी यहां के लड़कियों को मौका मिले। इसके लिए बेहतर प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता है। अच्छे संगीत, डांस, नाट्य आदि के लिए आज भी यहां के कलाकारों को बाहर जाना पड़ता है। अगर यहां बेहतर प्रशिक्षण केंद्र हो तो और भी ज्यादे अवसर मिलेंगे और इस विधा में भी काफी लड़कियां सफलता के नए आयाम गढ़ सकती है।

बता दें कि ओटीटी पर रिलीज हुई यूपी के सीतापुर के गैंगवार पर आधारित वेब सीरीज में भी अपर्णा लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा कर चुकी हैं। गैंगवार की पृष्ठभूमि पर निर्मित फिल्म का नाम ‘सीतापुर-द सिटी ऑफ गैंगस्टर’ है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago