बिहार का पहला तैरता हुआ सोलर पावर प्लांट से शुरू हुआ उत्पादन, देखिये बदलते बिहार की तस्वीर

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनाए गए फ्लोटिंग पावर प्लांट ( तैरता हुआ बिजली घर) ने काम करना शुरू कर दिया है. यह प्लांट पिपरा की दीनापट्टी पंचायत के स्थित सखुआ गांव में राजा पोखर में है. जानकारी के अनुसार इस प्लांट से अभी लगभग 525 किलो वाट का बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. बता दें कि बीते साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शिलान्यास किया था. प्लांट से उत्पादित बिजली को नजदीक के पावर स्टेशन के माध्यम से आवश्यकता अनुसार गावों में सप्लाई की जा रही है.

नजदीकी पवार स्टेशन भेजा जा रहा बिजली

कंपनी के इंजीनियर गावस्कर पांडे के मुताबिक फ्लोटिंग पावर प्लांट के जरिये 25 किलो वाट बिजली का उत्पादन सोमवार से शुरू हो गया है. जिसे नजदीकी पवार स्टेशन में सप्लाई किया जा रहा है. वहां से बिजली विभाग त्पादित बिजली को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. सखुआ के राजा पोखर में लगे इस सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट से जहां आसपास के इलाके में बिजली की कमी को पूरी की जाने में मदद मिलेगी.

बिहार का पहला सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट

बता दें कि यह बिहार का पहला सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट है. जहां से बिजली का उत्पादन अब शुरू हो गया है. सखुआ के राजा पोखर में लगे इस सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट से जहां आसपास के इलाके में बिजली की कमी को पूरी की जाने में मदद मिलेगी वहीं इस प्लांट के लग जाने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फ्लोटिंग पावर प्लांट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. जिससे उनको रोजगार भी मिल रहा है.

क्या है फ्लोटिंग पावर प्लांट ?

राजा पोखर में लगे सोलर फ्लोटिंग प्लांट बिहार का पहला पोखर में तैरता हुआ बिजली प्लांट है. तालाब में स्थापित इस सोलर बिजली का उद्देश्य नीचे मछली और ऊपर बिजली की तर्ज पर विकसित किया गया है. यह प्लांट ड्रम के सहारे तालाब में तैरती रहती है. इस प्लांट के बिजली के अलावा कई फायदे हैं. जहां तालाब में नीचे बिना किसी अवरोध के मछली पालक किया जा सकता है. वहीं उपर ड्रम के सहारे लगे सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन किया जाता है. फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से उत्पादित बिजली स्थानीय ग्रिड से कांटेक्ट होगा, जहां से उत्पादित बिजली ग्रिड से होते हुए सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाएगी. यह प्लांट इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है. जो आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना रहेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने किया था उत्पादन

बता दें कि पिपरा के सखुआ स्थित राजा पोखर पर बीते साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीर्णोद्धार किया गया था. तालाब में स्थापित इस सोलर बिजली का उद्देश्य नीचे मछली और ऊपर बिजली की तर्ज पर विकसित किया गया है. इस प्लांट से करीब 2.4 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा. फिलाहल सोमवार से 525 किलो वाट का उत्पादन शुरू हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago