Categories: BiharNEWS

बेगूसराय फाय’रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं

बिहार के बेगूसराय की सड़कों पर हुए “खूनी खेल” में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इनकी धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

सड़क चलते लोगों पर की गई गोलीबारी

बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई.

सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है. एक के बाद एक करके नौ घायल लोगों को बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. वारदात के बाद पूरे शहर में अफरातफरी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए.

चार थाना क्षेत्रों से गुजरे बदमाश, पुलिस बनी रही तमाशबीन

फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही. चार थाना क्षेत्रों से बदमाश गुजरे और उन्होंने 40 मिनट तक 30 किमी के दायरे में गोलीबारी की. मगर, पुलिस की नाकामी के चलते वे आराम से फरार हो गए. हाल के महीनों में पहली बार इस तरह सरेआम एक के बाद एक 10 लोगों को गोली मारी गई.

बेगूसराय, समस्तीपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी

इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं. पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे, लेकिन बाइक सवार इन बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है.

हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 किया जाम

बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है. इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 में जाम लगा दिया गया है. इसकी वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे तेजस्वी की गोद में नीतीश कुमार बैठे हैं, पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हैं. बाइक सवार बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस न तो कोई कार्रवाई कर पाई है और न ही बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है. इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

2 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

2 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

3 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

3 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

22 घंटे ago