किसी सरकारी दफ़्तर के काउंटर, किसी दुकान के बाहर आपने साइबोर्ड्स तो कई बार देखे होंगे. ‘लंच ब्रेक’, ’15 मिनट बाद आना’ या ‘काउंटर बंद है,’ ये सब लिखा हुआ देखा होगा. पटना जंक्शन के एक काउंटर पर गज़ब का साइनबोर्ड दिखा. साइनबोर्ड पर कुछ ऐसा लिखा था कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही.
‘बाथरूम से आ रहे हैं…’
बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म टिकट काउंटर पर एक मज़ेदार साइनबोर्ड दिखा. काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, सिर्फ़ एक बोर्ड रखा था. बोर्ड पर लिखा था, ‘बाथरूम से आ रहे हैं.’ ऐसी ईमानदारी देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही.
वीडियो वायरल हो गया
पटना जंक्शन का ये 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ट्विटर पर Aye Himanसू नामक अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो को 1.3 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है और 3.8 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने साइनबोर्ड का जमकर मजाक बनाया वहीं कुछ ने टिकट ऑपरेटर की ईमानदारी की तारीफ भी की है. एक यूजर ने लिखा, “इतनी ईमानदारी भी ठीक नहीं.” एक अन्य ने लिखा कि, “बिहारी रॉक्स.” एक तीसरे ने लिखा है कि, “सबसे ईमानदार सरकारी अधिकारियों में से एक.” एक यूज़र ने इस पर तंज कसते हुए लिखा कि, “कितने “तेजस्वी” (Tejasvi) लोग हैं.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “हमारे बिहार (Bihar) में ऐसे ही होता है.” वही एक ने इसे “Nature Call” की संज्ञा दी है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…