बढ़ते अपराध के बीच मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास पर करीब छह घंटे बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में हाल के दिनों में सामने आए बड़े आपराधिक मामलों पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही ना हो इसे लेकर पुलिस को सख्त निर्देश भी दिये। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में सामाजिक सद्भाव कायम रखा जाए। साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।

बता दें कि राज्य में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। दरअसल, बिहार में इन दिनों लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के तमाम जिलों में अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। हाल के दिनों में हत्या और लूट समेत अपराध की अन्य घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार शनिवार को लॉ एंड आर्डर की समीक्षा मुख्यमंत्री ने की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के ताजा हालत की जानकारी ली और डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

42 मिनट ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

1 घंटा ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

2 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

2 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

21 घंटे ago