बिहार: बच्चा चोरी की अफवाह में 6 को बनाया बंधक, गुस्साई भीड़ ने कार को भी पलटाकर किया क्षतिग्रस्त

बिहार के कटिहार में बच्चा चोरी के आरोप में जमकर हंगामा हुआ है. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने छह लोगों को बंधक भी बना लिया. गुस्साई भीड़ ने कार को भी पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना आजमनगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

बंगाल से आए थे सभी :

बताया जाता है कि स्थानीय गायघट्टा गांव में सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के मालदह जिले से कुछ लोग मदरसा के लिये चन्दा लेने गायघट्टा पहुंचे थे. लेकिन अचानक लोगों ने उसे पकड़ लिया और बच्चा चोरी के आरोप में जमकर धुनाई की. साथ ही बंधक भी बना लिया. बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

बिहार में बच्चा चोरी के संदेह में मारपीट :

बता दें कि राज्य के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह में लोग ज्यादा ही आक्रोशित हो रहे हैं. संदेह के आधार पर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन इसपर रोक लगाने की भरपूर कोशिश कर रहा है. पर कहीं ना कहीं पर इस तरह की वारदात हो रही है.

बेगूसराय में भीड़ ने महिला को बंधक बनाकर जमकर पीटा

दूसरी ओर, बेगूसराय जिले में लाखो ओपी क्षेत्र के वाजितपुर मोहल्ले में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला. यहां शनिवार को सैकड़ों लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में 40 साल की एक विक्षिप्त महिला को बंधक बना लिया. बांस के पेड़ से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर जमकर उसकी पिटाई की गई. महिला भीड़ से जान की दुहाई मांगती रही, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक न सुनी. पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

आरोप है कि महिला स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों को चॉकलेट देकर बहला रही थी. बच्चों ने उसकी बात नहीं मानी और भागकर घर पहुंच गए. उन्होंने परिजन को जानकारी दी तो देखते-देखते मोहल्ले के लोग जुट गए और महिला को खोजकर दबोच लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago