Bihar

बेगूसराय शूटआ’उट: गिरफ्तार आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, बेटे को निर्दोष बता CCTV फुटेज किया जारी

बेगूसराय शूटआउट मामले में पुलिस की जांच पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. इस मामले में गिरफ्तार केशव कुमार उर्फ़ नागा के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही बेगूसराय में धरने पर बैठे भाजपा सांसद राकेश सिन्हा मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.

परिजनों ने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है और पुलिस जबरन उसे गिरफ्तार कर इस मामले में घसीट रही है. परिजनों का आरोप है कि उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस ने खोल लिया है. उनके दो बेटों को उठा लिया गया है जबकि उनका बेटा इस पूरे मामले में निर्दोष है. परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घटना के समय एक लाइन होटल पर बैठा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है. उन्होंने पुलिस को भी वह फुटेज दिखाया है लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं हुई. पुलिस ने उनके दोनों बेटे को गिरफ्तार कर मामले में फंसा दिया है.

गिरफ्त में आए केशव उर्फ़ नागा के पिता राम विनय सिंह, माता किरण देवी और बहन काजल कुमारी ने सांसद राकेश सिन्हा से मुलाकात की. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और फर्जी तरीके से इस मामले में फंसने का आरोप लगाया. रोती-बिलखती माँ किरण देवी ने कहा कि अगर मेरा बेटा आरोपी है तो उसे फांसी की सजा दी जाए लेकिन अगर वह निर्दोष हैं तो उसे अपराधी बनने से रोका जाए. उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने बुआ से मिलने के लिए जा रहा था तभी पुलिस ने उसे झाझा के समीप गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. वे भी यही चाहते हैं कि कोई निर्दोष न फंसे. पुलिस द्वारा इसका ख्याल रखा जाए. राकेश सिन्हा बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में धरना दे रहे हैं. वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. दोपहर 2 बजे के बाद वरीय पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को लेकर मीडिया में बयान जारी किया जाएगा. बेगूसराय गोलीकांड में 11 लोगों को गोली मारी गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago