Bihar

अब लीजिए आधुनिक सीटों का आनंद, बिहार से खुलने वाली 12 ट्रेनों में मिलेगी खास सुविधा

पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना जंक्शन (Patna Junction) एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल (Rajendranagar Terminal) से खुलने वाली पूर्व मध्य रेल की 12 जोड़ी ट्रेनों में उन्नत और आधुनिकतम वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे. यह यात्रियों को कम किराया पर बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा. यात्रियों को आरामदायक और बेहतर रेल यात्रा के लिए रेलवे ने यह पहल की है.

यह सुविधा 13237/13238 एवं 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस में पटना से 24.09.2022 से जबकि कोटा से 25.09.2022 से बहाल हो जाएगी. 12393/12394 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 27.09.2022 से और नई दिल्ली से 28.09.2022 से शुरू हो जाएगी. 22351/22352 पाटलिपुत्र-एसएमभीटी बेंगलुरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में पाटलिपुत्र से 23.09.2022 से और एसएमभीटी बेंगलुरू से 26.09.2022 से, 22355/22356 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में पाटलिपुत्र से 21.09.2022 से तथा चंडीगढ़ से 22.09.2022 से, 12355/12356 पटना-जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस में पटना से 27.09.2022 से और जम्मूतवी से 28.09.2022 से वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे.

वहीं, 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में पटना से 20.09.2022 से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.09.2022 से बहाल कर दिया गया है. इसी तरह 12395/12396 राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 05.10.2022 से तथा अजमेर से 07.10.2022 से, 13282/13281 राजेंद्रनगर टर्मिनल-डिब्रूगढ़-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 01.10.2022 से तथा डिब्रूगढ़ से 03.10.2022 से, 13246/13245 राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 01.10.2022 से तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 02.10.2022 से बहाल हो जाएगी.

इसके अलावा 13248/13247 राजेंद्रनगर टर्मिनल-कामाख्या-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 02.10.2022 और कामाख्या से 04.10.2022 से, 13242/13241 राजेंद्रनगर टर्मिनल-बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 26.09.2022 से तथा बांका से 27.09.2022 से जबकि गाड़ी संख्या 13288/13287 राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल में राजेंद्रनगर टर्मिनल से 29.09.2022 से एवं दुर्ग से 01.10.2022 से यह सुविधा उपलब्ध होगी.

किराए में क्या आएगा फर्क?

रेलवे ने बताया कि यह सस्ती वातानुकूलित रेल यात्रा सेवा है. नए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी का किराया नियमित वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत कम है. वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की तुलना में नए वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का बेस फेयर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास के किराए का 2.4 गुना रखा गया है जबकि मौजूदा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का बेस फेयर स्लीपर क्लास के किराए का 2.6 गुना है.

ये सारी मिलेंगी सुविधाएं

वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी आधुनिक सुविधाओं से लैस है जिसमें सुगम प्रवेश द्वार, पर्सनल रीडिंग लाईट, प्रकाशमय बर्थ इंडिकेटर्स, अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधाजनक सीढ़ी वहीं खाने-पीने के लिए खास तरह का स्नैक टेबल, दिव्यांग फ्रेंडली टॉयलट, अग्नि सुरक्षा के लिए मानकों का प्रावधान किया गया है. मौजूदा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोचों की तुलना में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में बर्थ की संख्या अधिक है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

1 घंटा ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

9 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago