देवेश चंद्र ठाकुर आज बिहार विधान परिषद के नए सभापति के तौर पर कामकाज संभाल लेंगे। देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति होंगे। विधान परिषद के 85 साल के इतिहास में अब तक केवल 11 ऐसे सभापति हुए हैं जो स्थायी रहे हों, इसके अलावे सदन की जिम्मेदारी कार्यकारी सभापतियों के जिम्मे रही है। मौजूदा सभापति अवधेश नारायण सिंह भी कार्यकारी रहते हुए काम काज करते रहे लेकिन अब अवधेश नारायण सिंह की जगह देवेश चंद्र ठाकुर स्थायी सभापति के तौर पर कामकाज संभालेंगे।
देवेश चंद्र ठाकुर के निर्वाचन को लेकर आज विधान परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस विशेष बैठक के दौरान देवेश चंद्र ठाकुर के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होगी, जिसके बाद वह कामकाज संभाल लेंगे। इससे पहले बुधवार को देवेश चंद्र ठाकुर ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके नाम के प्रस्तावक बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन का अनुमोदन किया था और अब देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध सभापति चुने गए हैं।
आपको बता दें कि अवधेश नारायण सिंह भी बिहार विधान परिषद के स्थाई सभापति ही रह चुके हैं। विधान परिषद में उनका कार्यकाल स्थाई सभापति के तौर पर 8 अगस्त 2012 से 8 अगस्त 2017 तक रहा, लेकिन इसके बाद उन्हें कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी मिली। अवधेश नारायण सिंह में कार्यकारी सभापति के तौर पर भी लंबा वक्त निकाल लिया, लेकिन अब बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद इस सीट पर जेडीयू अपना चेहरा चाहती थी। लिहाजा देवेश चंद्र ठाकुर सभापति बनने जा रहे हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…