बिहार में अपराधी को पकड़ने आये यूपी पुलिस के दारोगा को पटना में पीटा, सिर फोड़ा; जर्मन शेफर्ड कुत्ते से भी नोंचवाया

बिहार की राजधानी पटना में एक गजब का मामला सामने आया है. यह घटना पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाने की है. गोपालपुर मुहल्ले में चोरी के मामले में आरोपी संजय अग्रवाल उर्फ संजय गुप्ता को अरेस्ट करने के लिए यूपी से कानपुर सेंट्रल से जीआरपीएफ की एक टीम पहुंची थी. पक्की सूचना के बाद टीम छापेमारी करने पहुंची तो टीम पर ही हमला हो गया.

पुलिस टीम को पक्की सूचना मिली थी कि संजय अग्रवाल अभी घर पर ही है. जैसे ही टीम उसके घर पहुंची, उन लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस टीम का नेतृत्व दारोगा अब्बास हैदर कर रहे थे. कमरे में बंद करके इन सबके साथ मारपीट शुरू की गई. मामला यहीं नहीं रुका. वहां एक जर्मन शेफर्ड ब्रीड का एक कुत्ता भी था. पुलिस वालों पर इस कुत्ते को छोड़ दिया गया. कुछ पुलिस वाले तो किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन दारोगा अब्बास को कुत्ते ने कई जगह काटा. किसी तरह उन्हें कुत्ते और आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बाद में पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया.

अस्पताल में दारोगा अब्बास हैदर ने बताया कि हम स्थानीय पुलिस के साथ गोपालपुर में संजय अग्रवाल के घर छापेमारी करने गए थे. हमने जैसे संजय को अरेस्ट किया. उसके घर में मौजूद 8-10 लोगों ने हमला बोल दिया. संजय की पत्नी ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इस पत्थरबाजी की वजह से दारोगा सिर फट गया. वहीं, संजय के बेटे ने अपने कुत्ते को छोड़ दिया. कुत्ते ने कई जगह काटा.

इस बीच संजय अग्रवाल ने भागने की कोशिश की. वह छत के रास्ते भागना चाहता था, लेकिन पुलिस ने हिम्मत से काम लेते हुए उसे छत पर ही दबोच लिया. बाद में उसकी पत्नी और बेटे को भी अरेस्ट किया गया.

ध्यान रहे कि यह मामला चोरी का है. अब्बास हैदर ने बताया कि 5 जून को संजय अग्रवाल पर चोरी के आरोप लगे थे. उस दिन मगध एक्सप्रेस से पटना से मुकेश पांडेय दिल्ली जा रहे थे. उसी दौरान कानपुर में उनका बैग लेकर संजय अग्रवाल फरार हो गया. इस बैग में जूलरी और 12 लाख रुपये थे. सीसीटीवी में इसकी पुष्टि हुई की संजय अग्रवाल ही बैग लेकर उतरने वाला शख्स है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago