RCP सिंह ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान, फिर कहा- सात जन्म में PM नहीं बनेंगे नीतीश

अरे वो सरासर सफेद झूठ बोल रहे हैं। उनकी सहमति से ही मंत्री बना था। पाला बदलना था तो झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करते हुए जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। आरसीपी यहीं नहीं रुके बल्कि एक बार फिर कहा कि नीतीश 7 जनम में देश के पीएम नहीं बन पाएंगे। गौरतलब है कि जेडीयू ने बीजेपी पर आरसीपी के जरिए पार्टी में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए एनडीए गठबंधन से अलग हो गए थे। वह आरजेडी के सहयोग से 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली।

खुल्लमखुल्ला झूठ बोल रहे हैं नीतीश

आरसीपी ने जेडीयू के उस बयान पर कि वह खुद केंद्र में अपनी मर्जी से मंत्री बन गए, इसपर नीतीश को घेर लिया। आरसीपी ने कहा कि यही तो सोचिए, बिना उनकी अनुमति के मैं शपथ ले लेता। नीतीश कुमार भी जानते थे और जो अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वो भी जानते थे। कोई खुल्लमखुल्ला सफेद झूठ बोलते हैं तो क्या करूं। मैं मंत्री बना 31 जुलाई को इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक क्यों बुलाई गई? क्योंकि एक व्यक्ति एक पद के कारण मैंने पद छोड़ दिया था। 31 जुलाई 2021 का राष्ट्रीय अधिवेशन का वीडियो देख लीजिएगा। सब मुझे बधाई दे रहे थे। जितने पार्टी के मंत्री ने मुझे बधाई दी। सबकी सहमति से बना था। वो सरासर झूठ बोल रहे हैं। इसलिए बोल रहे हैं कि पाला बदलना था।

नीयत बदल गई, जनादेश का हरण कर लिया

एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए आरसीपी ने कहा कि देखिए मेरी वजह से राज्य में गठबंधन नहीं टूटा है। बिहार की जनता ने 2020 में एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया था, बिहार की जनता ने उनको ये ताकत दी थी कि उनके लिए काम किया जाए। लेकिन इनके सबके नीयत बदल गए। अब बताइए साहब पूरा का पूरा जनादेश जो 2020 का था, उसका हरण कर लिया गया और आप दूसरी जगह जाकर बैठ गए और मुझे दोषी बना रहे हैं। अरे 2020 में जब आपको लग रहा था कि बड़ा भारी भीतरघात हुआ है, बड़ी साजिश हुई थी तो यही संख्या उस समय भी थी, उसी समय ये निर्णय ले लिए होते।

कितनी बार पाला बदलिएगा
उन्होंने कहा कि ये बेबुनियाद आरोप है। इस प्रकार के आरोप में कोई दम नहीं है। इन लोगों ने तय कर लिया था, मन बना लिया था कि भाई हमलोगों को अपना पाला बदलना है। लेकिन मैं इस बात को कह रहा हूं कि बताइए साहब कितने बार पाला बदलिएगा, 94 में बदले, 2013 में बदले, 2017 में बदले 2020 में बदले, कौन जवाब देगा। जवाब इनको देना पड़ेगा

7 जनम में पीएम नहीं बन पाएंगे नीतीश, ख्वाब देखते हैं

देखिए मैंने इस बात को कई बार कहा है कि पीएम का उम्मीदवार बनना है जो भी 25 साल से ज्यादा का नागरिक है उसको ये अधिकार देता है संविधान, पीएम बनने के लिए आप जानते हैं कि 545 लोकसभा सीट है 273 आएगा कहां से जी, ये ख्वाब जो देखते हैं, उसमें सच्चाई नहीं है। लोग इसी गलतफहमी में जीते हैं तो इसी प्रकार जनादेश का अपमान करते रहेंगे। मैं तो फिर बोल रहा हूं कि सवाल ही नहीं उठता है कि 7 जनम में नहीं बन पाएंगे पीएम। जब चंद्रशेखर बने थे उस समय परिस्थिति दूसरी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago