तेजस्वी यादव की RJD विधायकों को हिदायत- सदन में संयमित रहें, किसी से उलझें नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में नई महागठबंधन सरकार के गठन के बाद बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित हो रहा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को हुई राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे सदन में पूरी तरह संयमित रहेंगे। विधायक किसी तरह की उकसाने वाली कार्रवाई से दूर रहेंगे और किसी से उलझेंगे नहीं। विधानसभा में बुधवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। साथ ही स्पीकर विजय सिन्हा को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।

आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी ने कहा कि विधायकों को सदन में उग्रता का प्रदर्शन नहीं करना है। वे सदन में शांत रहेंगे और संसदीय परंपरा का पूरी तरह पालन करेंगे। यही नहीं, सदन में सदन नेता के निर्देशों के अनुरूप ही आचरण करेंगे। किसी तरह के टकराव या फिर उलझने से उन्हें बचना है। उन्होंने सभी विधायकों को हर हाल में 10 बजे तक विधानसभा पहुंचने को भी कहा है।

तेजस्वी ने कहा कि सदन के अंदर विधायकों को पूरी तरह एकजुट रहना है। सहयोगी विधायकों के साथ समन्वय बनाकर रखना है और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देना है। उन्हें अपनी जिम्मेवारियों का निवर्हन करना है। सत्ता पक्ष के रूप में उनके आचरण पर किसी तरह की अंगुली नहीं उठनी चाहिए।

अवध बिहारी नए स्पीकर, पूर्वे विधान परिषद के उपसभापति

आरजेडी विधायक दल की बैठक में विधानसभा स्पीकर के लिए अवध बिहारी चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे विधानसभा में तेजस्वी यादव के साथ सभी विधायकों की फिर से बैठक होगी, जिसमें आधिकारिक फैसला लिया जाएगा। रावहीं, रामचंद्र पूर्वे को विधान परिषद के उपसभापति बनाने पर भी सहमति बनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

2 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

2 घंटे ago