बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के विधानसभा में बहुमत साबित करने पहले राजनीतिक बवाल हो गया है। डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। स्पीकर विजय सिन्हा ने मंगलवार को इस्तीफा देने से इनकार किया। इसके बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वरी हजारी से इस बारे में बयान लिया गया। तभी उन्होंने हजारी ने गंदी बात कर दी।
डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि विजय सिन्हा को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। जब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वे लोग स्पीकर को सदन में जाने से रोकेंगे? तो हजारी ने कहा, ‘इस तरह की बात नहीं है, हमको पागल कुत्ता काट लेगा तो हम कुत्ते को नहीं काटेंगे न, अपना इलाज ही कराएंगे।
स्पीकर विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सत्तापक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। हालांकि बाद में वे इस प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए राजी हो गए। विधानसभा में बुधवार को सबसे पहले स्पीकर विजय सिन्हा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। इसके बाद नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…