नित्यानंद राय को तेजस्वी की चेतावनी, ‘संभल जाएं…ये बिहार है…दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएंगे’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बुधवार को राजद के छह नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापा मारा। इसको लेकर राजद में आक्रोश है। गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीबीआई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने नित्यानंद का बिना नाम लिए ही कहा कि बिहार के मोदी सरकार में मंत्री संभल जाए। बिहार में जो खेला करना चाहते हैं, वो संभल जाए। ये बिहार है। दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा।

सीबीआई छापे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कल कई जगहों पर सीबीआई की छापेमारी हुई। जिस दिन महागठबंधन सरकार को बहुमत सिद्ध करना था, उसी दिन छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई को 15 साल बाद निंद खुली है। सीबीआई ने 18 मई 2022 को दर्ज एफआईआर दर्ज की है।

वहीं तेजस्वी यादव ने गुड़गांव में मॉल में सीबीआई छापे को लेकर कहा कि कुछ चैनल ने सूत्र के हवाले से मॉल में मेरा नाम घसीटा है और बताया है कि यह मॉल तेजस्वी का है। यह भी बताया गया कि मॉल तेजस्वी का शेयर होल्डर है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि मैने इस मॉल की जांच की तो पाया कि मॉल के डायरेक्टर कृष्ण कुमार और वीरेंद्र मेहता है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

तेजस्वी ने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि इस मॉल का उद्घाटन में भाजपा का सांसद और मेयर मौजूद है। जो चैनल सूत्र के हवाले से चलाते है, उन्हें वेरिफाइड करना चाहिए। इसमें मारा नाम लेकर मेरे नाम को खराब किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई को हमारा धन्यवाद करना चाहिए कि जिस मॉल को सीबीआई मेरे नाम से पकड़ना चाहती थी, वो मॉल भाजपा का ही निकला। सीबीआई में दम है तो हरियाण के सीएम खट्टर और सांसद पर कारवाई करें। फिर भी अगर मेरा साबित होता है, तो आधा सीबीआई और आधा न्यूज चैलन अपस में बांट लें।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू को गाली देते हैं कि ये भ्रष्टाचारी है। इनके साथ रहेंगे तो फंसेंगे। सीबीआई ने कल रेड के दौरान जितना भी कागज बरामद किया है, उसमे एक भी कागज हमारा नही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है अब सीबीआई वाले अब लोगों की पिटाई भी कर रही है। कुछ लोग कह रहे है यह भोला यादव के कहने पर रेड की गई है। यह पूरी तरह भ्रम है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के तीन जमाई सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स से अब जनता ही लड़ेगी। भाजपा ने हद पार कर दिया है। सबलोगो को सचेत रहने की जरूरत है। जनता जब अपना काम शुरू करेगी तो सबको ठीक कर देगी। तेजस्वी ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई वाले हमेशा नौकरी करेंगे या रिटायर्ड भी करेंगे, उनके भी परिवार है। हमेशा एक ही पार्टी की सरकार नहीं रहेगी, यह सोचना पड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

26 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

28 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

2 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

8 घंटे ago