जहरीली शराब से होने वाली मौत पर बोले सीएम नीतीश- यह बुरी चीज जो पिएगा वह मरेगा ही

छपरा में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड का मामला सामने आया है. जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्‍य लोग बीमार पड़ गए हैं. अब इस मसले पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद सख्‍त बयान दिया है. शुक्रवार को जब उनसे जहरीली शराब कांड के बारे में पूछा गया तो सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग गलत करने वाले हैं. शराब पीना बुरी बात है. जो शराब पिएगा वह मरेगा ही. बता दें कि छपरा के मुचकनपुर के पास अवैध शराब बेचने वाले से लोगों ने दारू खरीदी थी. शराब का सेवन करते ही एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ गई. पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब का सेवन करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई. एक ही गांव में 5 लोगों की मौत के बद स्‍थानीय प्रशासन हरकत में आया. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अभियान चला रही है.

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इको पार्क पहुंचे थे. इस मौके पर जेडीयू नेता विजय चौधरी, शीला मंडल, श्रवण कुमार, आशोक चौधरी, संजय झा जैसे नेता वहां मौजूद थे. सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि बहन की रक्षा के लिए रक्षाबंधन का त्‍योहार मनाया जाता है, ऐसे में वृक्ष की रक्षा के लिए आज वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि बिहार में हरित आवरण 15 फीसद तक पहुंच गया है.

2024 में विपक्षी एकता पर नीतीश कुमार:

सीएम नीतीश से जब पूछा गया कि आपको पीएम का चेहरा बताया जा रहा है तो इसपर उन्होंने कहा कि “हम हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि इस तरह की कोई बात मेरे मन में नहीं है. जो कहता है कहता रहे. मेरे से भी जब कोई यह बात कहता है तो हम यही कहते हैं कि छोड़ो ये सब. हमारा काम है सबका काम करना और हम कोशिश करेंगे कि विपक्ष एक साथ मिलकर चले. यह बहुत अच्छा होगा. लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर बात करेंगे. समाज में अच्छा वातावरण रहे इसके लिए सभी मिलकर कोशिश करेंगे.”

बीजेपी के आरोपों का सीएम नीतीश ने दिया यह जवाब: 

एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार पर बीजेपी लगातार हमलावर है इसपर नीतीश ने जवाब दिया है. उन्होंने सुशील मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि “मेरे खिलाफ बोलने से लोगों को अपनी पार्टी में कुछ फायदा होगा. जिनको पार्टी ने बिल्कुल इग्नोर कर दिया था, अगर वो कुछ बोलते हैं तो यह मेरे लिए खुशी की बात है. उम्मीद है कि उन लोगों को कुछ मौका मिल जाए. हम कुछ बोलते नहीं है क्योंकि पहले ही हमने साफ कर दिया है कि एनडीए से अलग होने का निर्णय क्यों लेना पड़ा.”

तेजस्वी के 10 लाख नौकरियों के वादे पर क्या बोले नीतीश: 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ”हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा. 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया. उसका दूसरा चरण भी लाया गया. उसके अलावा भी बहुत काम किया है. हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

4 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

5 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

10 घंटे ago