विभागीय काम में व्यत हो गये तेज प्रताप यादव, अफसरों के साथ की बैठक, ट्वीटर पर लिखी ये बात…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तेजप्रताप यादव अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. बिहार में नई सरकार की गठन के बाद नीतीश कुमार ने तेजप्रताप यादव को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है. तेजप्रताप यादव प्राकृति से असीम प्रेम करते है. शायद यही वजह है कि तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई को वन मंत्रालय का मंत्री बनाया है. अब तेजप्रताप यादव विभागीय काम काज में काफी व्यस्त हो गये है. उन्होंने अपने मंत्रालय की फाइल को गंभीरतापूर्वक चेक कर रहे हैं.

तेज प्रताप यादव इन दिनों पूरा समय विभागीय काम काज में दे रहे है. उन्होंने संबंधित अफसरों से एक-एक फाइल को मंगाकर चेक करते नजर आ रहे है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कर्म ही मेरा धर्म है’ तेज प्रताप यादव ने अपने कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक भी लगातार कर रहे है. इस दौरान पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का कार्य जल्द कराये जाने को लेकर प्लान बनाने का भी निर्देश दिया.

वन मंत्री तेज प्रताप यादव पर्यावरण को लेकर काफी चिंतित रहते है. उन्हें पर्यावरण से काफी प्यार है और पर्यावरण संरक्षण के लिए वे कोशिश करते रहते हैं. उन्होंने अपने सरकारी आवास में गौरैया संरक्षण के लिए पेड़ों पर बड़ी संख्या में घोसले लगवाए हैं. आज पर्यावरण को लेकर तेज प्रताप यादव ने अफसरों के साथ बैठक की. उन्होंने ने पर्यावरण के दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश भी दिया.

वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज सचिवालय स्थित राजधानी जलाशय में जाकर विदेशी पक्षियों को देखा. उन्होंने पक्षियों की देखरेख कैसे की जा रही है, इसके बारे में भी जानकारी ली. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने जलाशय का निरीक्षण किया. इसके बाद संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago