हाथ में तिरंगा लिए हुए था प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्‍यर्थी, अमानवीय तरीके से ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे ADM

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार का दिन विरोध-प्रदर्शन के नाम रहा. CTET और BTET पास अभ्‍यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. तीन साल से मिल रहे आश्‍वासनों से तंग आकर शिक्षक अभ्‍यर्थियों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान अभ्‍यर्थियों पर लाठी चार्ज भी किया गया. पटना के ADM केके सिंह का बर्बर चेहरा भी सामने आया है. शिक्षक अभ्‍यर्थी हाथों में तिरंगा झंडा थामकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. ADM केके सिंह उस प्रदर्शनकारी युवक से इस कदर नाराज हुए कि उनकी सरेआम पिटाई शुरू कर दी. तिरंगा थामे अभ्‍यर्थी नारे लगाता रहा और ADM केके सिंह उन्‍हें बेरहमी से पीटते रहे. इसे राष्‍ट्रध्‍वज का अपमान भी माना जा रहा है. वीडियो में उनके हिंसक रूप को देखकर हर कोई दंग रह गया.

पटना में एडीएम केके सिंह का बर्बर चेहरा सामने आया है. शिक्षक अभ्‍यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन से एडीएम इस कदर नाराज हुए कि उन्‍हें अपने ओहदे का भी ख्‍याल नहीं रहा. मामले को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे एडीएम केके सिंह इस कदर हिंसक हुए कि उन्‍होंने एक शिक्षक अभ्‍यर्थी को लाठी से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया. यह घटना डाकबंगला चौराहे की है. हिंसक अधिकारी लगातार शिक्षक अभ्‍यर्थी और तिरंगे पर लाठी बरसाता रहा. इस घटना को देख हर कोई हैरत में पड़ गया. देखते ही देखते माहौल और उग्र हो गया. एडीएम केके सिंह ने एक मीडियाकर्मी को भी पीट डाला. मीडियाकर्मियों ने जब इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपी एडीएम को भारी सुरक्षा के बीच डाकबंगला चौराहा से सुरक्षित निकाल कर ले जाया गया.

राष्‍ट्रध्‍वज का अपमान

प्रदर्शनकारी अभ्‍यर्थी एडीएम केके सिंह के रवैये से बेहद नाराज हैं. वह उनके इस कदम को राष्‍ट्रध्‍वज का भी अपमान बताया है. वीडियो में स्‍पष्‍ट रूप से देखा जा सकता है कि एडीएम केके सिंह किस तरह से राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगे पर भी लाठियां बरसा रहे हैं. अब शिक्षक अभ्‍यर्थी आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर डट गए हैं. केके सिंह के हिंसक रूप को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी भी सिर्फ तमाशबीन बने रहे. इस दौरान मौके पर दूसरे मजिस्‍ट्रेट एमएस खान भी मौजूद थे, लेकिन उन्‍होंने कोई कदम नहीं उठाया.

पप्‍पू यादव भी सड़क पर

पप्‍पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी सोमवार को पटना में प्रदर्शन किया. जाप के कार्यकर्ताओं के विरोध की अगुआई खुद पप्‍प यादव ने की. पूरे इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी. जाप कार्यकर्ता उसकी अनदेखी करते हुए अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखा. बता दें कि डाकबंगला चौराहा पर एक तरफ से शिक्षक अभ्‍यर्थियों का हुजूम तो दूसरी तरफ से पप्‍पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago