मंत्री तेजप्रताप यादव पहुंचे पटना चिड़ियाघर, निरीक्षण के बाद अधिकारियों को दिया निर्देश

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया. इसके बाद शपथ ग्रहण के अगले ही दिन मंत्री तेज प्रताप यादव पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का निरीक्षण करने पहुंच गए. जू कर्मियों ने यहां मंत्री तेज प्रताप यादव का जोरदार स्वागत किया. मंत्री जी ने यहां अधिकारियों से भी बात की. और साथ ही पशु-पक्षियों को बेहतर तरीके से रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.

अधिकारियों ने मंत्री को दी कामकाज की जानकारी 

इससे पहले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव को अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान विभाग की संरचना, कामकाज के तरीके, विभाग के अधिकारियों और कर्मियों सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मौजूद विभागीय कार्यालयों और वहां के कामकाज की जानकारी दी. इस दौरान विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पीसीसीएफ आशुतोष सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहे.

पक्षी आश्रयणियों का करेंगे निरीक्षण

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री तेजप्रताप यादव बहुत जल्द ही वालमिकी नगर टाइगर रिजर्व (वीटीआर), कैमूर सहित राज्य के पक्षी आश्रयणियों का निरीक्षण करने जाएंगे. यह जानकारी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बुधवार को दी है. वे अरण्य भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. तेजप्रताप ने सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही.

ई-रिक्शा से किया निरीक्षण 

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के तौर पर शपथ ली थी और फिर आज बुधवार को तेजप्रताप यादव ने पदभार ग्रहण किया. जिसके बाद वो चिड़ियाखाना का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े. उन्होंने ई-रिक्शा से निरीक्षण के दौरान तेजप्रताप ने जू में रखे जानवरों को देखा और कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

12 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

15 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago