“चाचा नीतीश को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे भले ही…”, तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चाचा नीतीश कुमार को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे. हम भतीजा हैं, इतना तो करेंगे ही. भले ही इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों ना करना पड़े.

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात जोर पकड़ चुकी है. हालांकि, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू साफ तौर पर अभी तक इस प्रस्ताव पर कुछ कहने को तैयार नहीं दिख रही है. कुछ दिन पहले ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण हैं लेकिन फिलहाल वो इस रेस से बाहर हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि आप 2024 में एक बार मोदी जी को हरा दीजिए उसके बाद हम आपस में बैठकर तय कर लेंगे की पीएम किसे बनाना है.

इससे पहले बिहार के नए उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा था है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन गए तो नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं, कुछ दिन पहले ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में पार्टी के सांसद कौशलेंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अलावे स्थानीय विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. उन्होंने कहा था कि पीएम उम्मीदवार के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह विभिन्न प्रदेश की पार्टियों से बात कर रहे हैं. इस मौके पर राज्य के 38 जिलों से आए शिक्षकों से नीतीश कुमार को पीएम बनाने में सहयोग मांगा.

जदयू अध्यक्ष भी पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा था कि जब भी टीवी खोलिए, देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की बात की जा रही है. यह देश सभी धर्म के लोगों का है, इसलिए देश की राजनीति अब करवट ले रही है. इस मौके पर उन्होंने आम जनता के सामने पीएम मोदी का एक ऑडियो जारी किया, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाई थी.

ललन सिंह ने कहा था कि पीएम मोदी आज उसी सीबीआई के सहारे बिहार के नेता को डराने का काम कर रहे हैं. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना आकर क्षेत्रीय पार्टी को खत्म करने की बात कह रहे थे, इसी लिए हमलोग ने एनडीए को लात मार दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago