नीतीश कुमार मेरे ऊपर दया ना दिखाएं, पहले लालू के प्रपंच से बचें : सुशील मोदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गया में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे ऊपर दया ना दिखाएं, पहले अपनी कुर्सी को बचाएं। नीतीश कुमार की कुर्सी कभी भी जा सकती है, चूंकि लालू यादव की पार्टी ने पहले से अपनी सरकार बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रखी है। राजद की सरकार बनाने में महज दो- चार विधायकों की उन्हें जरूरत है।

गया परिसदन में पत्रकारों से की बातचीत :

यह बात सोमवार को गया परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन को भाजपा ने नहीं तोड़ी बल्कि खुद नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ा है, और लालू-राबड़ी आवास पर जाकर नीतीश कुमार शरणागत हो गए हैं। अब मुख्यमंत्री कौन है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, चूंकि मुख्यमंत्री की चाबी लालू और राबड़ी के आवास पर है।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा प्रपंच रचा गया :

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा प्रपंच रचा गया है, चूंकि विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष हैं, राजद के पास पहले से अन्य दलों को मिलाकर 115 विधायक हैं, विधानसभा अध्यक्ष जब चाहे राष्ट्रीय जनता दल को सदन में बहुमत दिला सकते हैं। सदन में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। बहुत जल्द बिहार में नया मुख्यमंत्री देखने को मिल सकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा हम भविष्यवक्ता नहीं हैं लेकिन जो राजनीतिक घटनाक्रम है बिहार की उसमें यह स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए लालू यादव के द्वारा यह पूरा खेल खेला गया है,पहले नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाए।

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का सपना देखना छोड़ दें :

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का सपना देखना छोड़ दें जो कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ही रहेंगे। लोकसभा 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से ही जुट गई है,अपना समीकरण तैयार करने में लगे है। इसकी तैयारी को लेकर इससे पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई है। जहां आगे की रणनीति पर विचार किया गया है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की बैठक पंजाबी धर्मशाला में हुई है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सभी सहयोगी संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए है। सूत्रों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में चर्चा हुई है।

हिंदुओं के भावनाओं नहीं रखा ख्याल गया : 

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। बीते दिनों विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जान बूझकर के हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए अपने साथ गैर हिंदू को मंदिर के गर्भगृह में ले गए थे। इस मामले में ना तो मंत्री को कोई गिला है और ना ही मुख्यमंत्री को। मुख्यमंत्री किसी ने भी हिंदुओं के भावनाओं का ख्याल रखते हुए माफी नहीं मांगे हैं। उनके स्तर से हिंदुओं को अनादर करने की साजिश रची गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago