बिहार के जमुई में सोना और लोहा के बाद ‘काला हीरा’ का मिला भंडार! प्रशासन अलर्ट

बिहार के लिए अच्‍छी खबर है. सोने और लोहे का भंडार मिलने के बाद अब जमुई जिले में कोयले का विपुल भंडार होने की संभावना बढ़ गई है. सरकारी हैंडपंप के लिए बोरिंग का काम चल रहा था. 50 फीट तक पाइप जाने के बाद कोयले का अंश आने लगा. कोयला निकलने के बाद ग्रामीण और स्‍थानीय प्रशासन भी हैरान रह गया. इससे जमीन के अंदर कोयले का भंडार होने की संभावना है. बता दें कि जमुई में सोने और लोहे का भंडार मिलने की बात सामने आ चुकी है. अब जमीन के अंदर कोयले का भंडार होने की संभावना सामने आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है.

जिले में सोना और लोहा के बाद जमीन के अंदर कोयले की खान होने की संभावना है. जमुई के बरहट प्रखंड के भट्ठा गांव में सरकारी चापाकल की बोरिंग के दौरान बड़ी मात्रा में कोयले का अंश निकला है. इसके बाद गांव वालों में चर्चा होने लगी है कि यहां जमीन के अंदर कोयले का भंडार है. भट्टा गांव में पानी की परेशानी को लेकर पीएचईडी विभाग बोरिंग करवा रहा था. बताया जा रहा है कि 50 फीट के बाद ही कोयले का अंश मिलना शुरू हो गया.

क्‍या कहते हैं ग्रामीण?

पानी की परेशानी से निजात दिलाने के लिए रविवार को हैंडपंप के लिए बोरिंग का काम शुरू किया गया. लगभग 50 फीट के बाद काला पत्थर और कोयले जैसी चीज बड़ी मात्रा में निकलना शुरू हो गया. गांव वालों का कहना है कि इस गांव में जब भी बोरिंग किया गया है तो इसी तरह से कोयला का अंश निकला है. गांव के लोग इसकी जांच की मांग करने लगे हैं.

भट्टा गांव के सादे कोड़ा ने बताया कि गांव में जब भी चापानल के लिए बोरिंग हुआ तब यही देखने को मिला है. 40 से 50 फीट की गहराई से कोयला मिलना शुरू हो जाता है. ग्रामीणों को पूरा भरोसा है कि जमीन के अंदर कोयला है. यही बात भट्टा के पड़ोसी ललमटिया गांव के प्रमोद चौधरी ने भी कही. ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग के दौरान निकला मलवा में कोयले ही है. ग्रामीणों का कहना है कि इसे जलाने का प्रयास किया गया तो वह ठीक कोयले की तरह जलता है.

प्रशासन अलर्ट

बताते चलें कि साल 2007-08 में इसी इलाके में कोयले की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने सर्वे का काम शुरू कराया था, लेकिन वह अधूरा रह गया. अब एक बार फिर जब बोरिंग के दौरान कोयले का अंश मिलने की बात सामने आई तो प्रशासन सतर्क हो गया है. डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कई जगहों पर खनिज संसाधन मिलने के मामले सामने आए हैं. जमुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के अंदर कई तरह के खनिज हैं. भट्टा गांव में बोरिंग के दौरान कोयला मिलने के मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की जा रही है. कोयले की संभावना को देखते विभाग को निर्देशित कर इसकी जांच करवाई जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago