सोनपुर रेल मंडल के DOM सचिन मिश्रा गिरफ्तार, रेलवे माल भाड़ा में अनियमितता मामले में CBI की कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सोमवार की सुबह सीबीआई ने डीओएम (Divisional Operations Manager) सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. सचिन मिश्रा को मुगलसराय से सीबीआई ने हिरासत में लिया था. वहीं, सोमवार को पूरे मामले का खुलासा होने के बाद डीओएम सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीनियर डीओएम सचिन कुमार मिश्रा अभी दो महीने पूर्व ही सोनपुर रेल मंडल में अपना पदभार संभाले हैं, इससे पूर्व वे जोनल ऑफिस हाजीपुर में कार्यरत बताये जा आते है.

शनिवार से थे हिरासत में

शनिवार को ही सीबीआई ने सोमपुर रेल मंडल कार्यालय समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. सोनपुर रेल मंडल कार्यालय और रेलकर्मियों के आवास पर सीबीआई की छापेमारी की गयी है. सीबीआई यह छापेमारी रेलवे माल भाड़ा में अनियमितता को मिली शिकायत के तहत की है.

ऑफिस और घर में हुई छापेमारी

उनके ऑफिस में कल से ही सीबीआई की छापेमारी चल रही थी. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल स्थित आइआरटीएस में यह छापेमारी की गई थी. सीबीआई की टीम फाइलों को खंगालने में जुटी थी, जिसके बाद डीएमओ सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अधिकारियों से भी पूछताछ की गई थी

रेलवे माल भाड़ा में अनियमितता को लेकर रेलवे के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई थी. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल स्थित आइआरटीएस के सीनियर डीओएम के ठिकाने पर सीबीआई ने छापेमारी की. सचिन कुमार मिश्रा समेत रेलवे के दो और अधिकारियों के ठिकाने पर सीबीआई ने छापा मारा था. सभी अधिकारी आइआरटीएस से जुड़े हैं.

शनिवार की शाम पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 4.45 बजे सीबीआई की टीम डीआरएम ऑफिस पहुंची. रविवार के कारण कार्यालय कक्ष बन्द रहने पर कंट्रोल रूम पहुंची. पांच बजे पहुंची टीम ने कंट्रोल पहुंचकर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सचिन कुमार मिश्रा के कार्यालय कक्ष का चाबी लेकर उसे खुलवाया. सीबीआई की टीम से छह से सात सदस्य शामिल थे.

तीन घंटे तक ली थी तलाशी

करीब तीन घंटे तक सीबीआई की टीम ने सेनिक डीओएम के कार्यालय कक्ष में मौजूद रही और कई कागजात खंगाले तथा कुछ कागजात अपने साथ लेते गयी. इस दौरान सीबीआई की टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

करीब 8 बजे वहां से निकल गए अधिकारी

वहां कर्मी से सीनियर डीओएम के कक्ष खोलने को बात कहते हुए एक कागज दिखाया, जिसमें उनके विरुद्ध किसी चार्ज को लेकर जांच करने की बात कही गयी है. टीम के सदस्य रात्रि करीब 8 बजे वहां से निकल गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago