बिहार की बेटियों को सरकार फ्री में कराएगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य की उन छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है जो मेडिकल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं। अब बिहार सरकार ये तैयारी ऑनलाइन क्लास के जरिए फ्री में कराएगी। बस शर्त इतनी है कि छात्रा पिछड़े या अतिपिछड़े वर्ग से होनी चाहिए।

नीतीश कुमार सरकार की ओर से पिछड़े और अतिपिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए ये बड़ा तोहफा साबित होने जा रहा है। यूं समझिए कि अब इन वर्गों की छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर सकती हैं, और इसके लिए उन्हें एक नया रुपया नहीं देना होगा।

बिहार की ये बेटियां फ्री में करेंगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी

कल्याण विभाग राज्य के सभी 38 जिलों में पिछड़े-अतिपिछड़ा वर्ग के कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू करेगी। इसका फायदा 35 हजार से ज्यादा बच्चियों को मिलेगा। अगर सब ठीक रहा को अगस्त से ये काम शुरू हो जाएगा। इसमें आवासीय सुविधा के अंतर्गत छात्राओं को कोचिंग दिलाने का काम किया जाएगा। इसमें इंटरनेट भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा। यही नहीं पिछड़े-अतिपिछड़े वर्ग की बच्चियों को मशूहर कोचिंग सेंटर से क्लास मैटेरियल भी दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी के दौरान छात्राओं की दिक्कत दूर करने के लिए हफ्ते में एक विशेष क्लास भी लगेगी।

जानिए क्या है सरकार का प्लान

इस पूरी स्कीम को लेकर समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए टीवी स्क्रीन, इंटरनेट से लेकर ब्लैक बोर्ड तक की तैयारी कर ली है। इस पूरे कार्यक्रम की हेडक्वाटर से मॉनिटरिंग होगी। इसकी जानकारी पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि कन्या आवासीय स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों के अलावा पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं को भी ये फायदा मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

16 घंटे ago