बिहार: बर्थडे पर सोने की चेन मांग रही थी गर्लफ्रेंड, मारने लगा पॉकेट…लोगों ने पकड़कर पीटा

लोग प्यार में क्या-क्या नहीं करते। बिहार के सीवान में गर्लफ्रेंड को सोने की चेन गिफ्ट करने के लिए एक आशिक पॉकेटमार बन गया। बैंक में लोगों के पॉकेट मारने की कोशिश में वो पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सामने आने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कोई लात-घूंसे से मार रहा था, तो कोई उसे घसीट कर पीट रहा है।

इस दौरान आरोपी लोगों के पैर पकड़ कर छोड़ने की मिन्नतें करता दिखा, लेकिन किसी को दया नहीं आई। ग़नीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान पटना के राजा बाजार वार्ड संख्या एक निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

गर्लफ्रेंड ने मांगी थी गोल्ड की चेन

घटना सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकाल कर लौट रहे शख्स का पॉकेटमार मार रहे युवक को लोगों पकड़ लिया। पॉकेटमार से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने बर्थडे पर सोने की चेन की डिमांड कर रही थी। उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद वह ट्रेन में पॉकेटमारी करने लगा।

ट्रेन में पॉकेटमारने के दौरान भी पकड़ा गया था

इसी क्रम में ट्रेन से होकर सीवान आया। ट्रेन में उसने करीब 9 हजार रुपए की पॉकेटमारी की थी। लेकिन वहां पकड़ा गया था। लोगों के चंगुल से वहां से किसी तरह भागकर सीवान पहुंचा। यहां तितर बाजार की ओर आया। इसी क्रम बैंक ऑफ इंडिया से बाहर निकलते लोगों पर नजर पड़ी तो खुद पर काबू नहीं कर पाया। बैंक से निकले एक युवक की पॉकेट मारने की कोशिश करने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

12 घंटे ago