समस्तीपुर: सिंघिया की आकांक्षा को BPSC में मिली सफलता, ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर हुई चयनित

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में प्रतिभावान लोगों की कमी नही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से समय-समय पर प्रतिभाशाली लोगों का चेहरा मानस पटल पर प्रदर्शित होता रहता है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 66वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में समस्तीपुर जिले के सिंघिया के रहने वाली आकांक्षा ने 457 रैंक लाकर सिंघिया प्रखंड का नाम रौशन किया है। आकांक्षा की सफलता पर माता-पिता समेत गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। आकांक्षा का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ है।

2020 में आया था विज्ञापन : 

बिहार लोक सेवा आयोग ने बुधवार को 66वीं संयुक्त बीपीएससी (66th BPSC Final Result ) के परीक्षा परिणाम को घोषित (BPSC 66th Final Result Released) कर दिया। वैशाली के रहने वाले सुधीर कुमार पहले टॉपर (BPSC Topper Sudhir Kumar Of Vaishali) बने हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 2020 में विज्ञापन आया था। जबकि, 2021 में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बीपीएससी 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 1838 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल 1838 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 18.05.2022 से 22.06.2022 तक और दिनांक 05.07.2022 और दिनांक 18.07.2022 को कोविड प्रोटोकॉल के मानकों का ख्याल रखते हुए कराया गया था।

685 उम्मीदवारों का हुआ चयन : 

इंटरव्यू में कुल 1768 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 70 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के विरूद्ध संयुक्त मेरिट लिस्ट तैयार की गई। जिसके तहत विभागवार और रिक्तिवार सेवा आवंटन किया गया। 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 689 रिक्तियों के विरुद्ध 685 उम्मीदवारों (25 दिव्याग उम्मीदवारों और 13 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित) का चयन करते हुए फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

3 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

2 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

5 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago