छपरा शराबकांड में अबतक 13 लोगों की मौत, SHO और चौकीदार सस्पेंड, 94 लोग हिरासत में लिए गए

बिहार के सारण जिले के भेल्दी व मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अबतक 13 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग अभी तक बीमार हैं. इनमें से 15 लोगों की आंखों की रौशनी चली गई है. इस मामले में एसएचओ और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है और 94 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों ने सभी 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से होने का दावा किया है तो वहीं गुरुवार को डीएम ने भी प्रारंभिक जांच में शराब पीने से मौत होने की बात कही है, जिसके बाद एसएचओ और चौकीदार पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

जांच में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का दावा

छपरा में हुई इस बड़ी घटना के बाद कागजी जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में मरने के कारण भले ही दबाए जा रहे हों लेकिन ग्रामीणों के दावे व हकीकत के आइने को सामने रखें तो महज पीने के शौक ने देखते देखते तेरह लोगों के परिवार उजाड़ दिये. इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है और रह-रहकर मृतकों के घर से चीख पुकार की आवाजें आ रही हैं. किसी का बेटा चला गया है तो किसी का पति. मकेर फुलवरिया भाथा नोनिया टोली में जहरीली शराब मौत का कहर बनकर आई है.

एक-एक कर 13 लोग खत्म हो गए

भाथा नोनीया टोली गांव के लिए गुरुवार का दिन मनहूस रहा. एक के बाद एक मौतें होती रहीं और लोग बस आनन-फानन में दाह संस्कार करते रहे. गुरुवार की सुबह में भेल्दी थाने के भाथा कुर्मी टोला के पच्चीस वर्षीय चंदन महतो की मौत होने के बाद गांव वाले उसका दाह संस्कार कर ही रहे थे कि कमल महतो की तबीयत बिगड़ने की सूचना आई.

गांव वाले पचपन वर्षीय कमल को लेकर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई. ऐसे ही जैसे जैसे दिन चढ़ता गया अचानक गांव के अन्य लोगों की तबीयत खराब होने लगी और एक-एक कर 13 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि ने रजब भाथा पहुंच मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा गोपाल कृष्ण को दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

39 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago