मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाला धराया, 20 लोगों पर हुई FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्शनन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति नवादा का रहने वाला है.

कई लोगों ने वीडियो को किया था लाइक

पुलिस की गिरफ्त में आये व्यक्ति का नाम टिंकल कुमार बताया जा रहा है. वो नवादा के रजौली का रहने वाला है. उसके पिता का नाम अजय पांडेय है. वीडियो में मास्क लगाकर कुछ लोग अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं और सीएम के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं.

हैरानी की बात है कि इस अभद्र वीडियो को देखकर कई लोगों ने लाइक किया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के साथ 20 अन्य लोगों पर भी एफआईआर किया है. अभद्र भाषा का प्रयोग को लेकर आईटी एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है.

अन्य लोगों की तलाश कर रही है पुलिस

आरोपी टिंकल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे वो वीडियो सोशल मीडिया से मिली थी. इसके बाद उसे वीडियो के पोस्ट कर दिया. हालांकि पुलिस मामले को लेकर काफी गंभीर है. दर्ज एफआईआर के आधार पर अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. गौरतलब है कि फेसबुक ऐसी साइट है जहां लोगों को अपने दिल की बात रखने की आजादी है. मगर इसके लिए भी एक कम्यूनिटी गाइडलाइन बनाया गया है. इसका पालन नहीं करने पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई कर सकती है. इसके साथ ही फेसबुक अपने स्तर से भी एक्शन ले सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago