बिहार: शराब नहीं मिलने से परेशान था कैदी, जेल में पेड़ से लटककर दे दी जान

बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवादा जेल के अंदर मंगलवार की देर शाम एक विचाराधीन कैदी ने सुसाइड कर लिया है. वह गमछे से फंदा लगाकर पेड़ से लटक कर उसने अपनी जान दे दी. दो दिन पहले शराब पीने के आरोप में जेल गया था. कहा जा रहा है कि शराब नहीं मिलने के कारण उसने खौफनाक कदम उठाया.

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव :

मृतक का नाम दशरथ मांझी था, जो काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव का रहने वाला था. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवार वाले जेल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं.

दो दिन पहले शराब पीने के आरोप में गया था जेल: 

वहीं जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल लाया गया था. कैदी को शराब पीने की लत थी. माना जा रहा है कि शराब नहीं मिलने से उसने अपनी जान दी है.

गंभीरता से होगी जांच : 

इधर घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है. स्वजनों को भी सूचित किया जा रहा है. इधर, कैदी के सुसाइड की जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. अब पूरे मामले पर गंभीरता से जांच होगी.

दो दिन पहले उसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल लाया गया था. कैदी को शराब पीने की लत थी. माना जा रहा है कि शराब नहीं मिलने से उसने अपनी जान दी है – अजीत कुमार, जेल अधीक्षक

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago