बीजेपी के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार सितंबर में बिहार आएंगे अमित शाह, 2 दिन के दौरे में जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर में राज्य के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह की 23 और 24 सितंबर को सीमांचल में प्रवास का कार्यक्रम है। अमित शाह की पूर्णिया में विशाल जनसभा होगी और वे किशनगंज में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बांग्लादेश की सीमा के पास स्थित सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमित शाह का बीजेपी के लिए यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है।

बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह 23 सितंबर को पूर्णिया में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को किशनगंज में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसी महीने बीजेपी नीत एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ राज्य में सरकार बनाई। बिहार में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद शाह का राज्य में ये पहला दौरा होगा। हालांकि, अमित शाह पिछले महीने ही पटना आए थे, लेकिन तब बीजेपी सत्ता में थी।

जेडीयू ने लगाए सांप्रदायिकता के आरोप

इस बीच जेडीयू ने अमित शाह के इस दौरे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी की राजनीति सांप्रदायिक तनाव पर टिकी है। यह शाह की पहली यात्रा के लिए जगह के चुनाव में नजर आ गई है। मगर इसका कोई फायदा नहीं होगा। बिहार में सांप्रदायिकता को भुनाने की बीजेपी की योजना उसी तरह विफल हो जाएगी जैसे उसने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में की थी।

क्या है बीजेपी की रणनीति?

बिहार में सत्ता गंवाने के बाद पिछले दिनों दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 और उसके बाद 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बीजेपी आम चुनाव में बिहार के अंदर 40 में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मिशन 35 को पूरा करने के लिए निकट भविष्य के अंदर बिहार बीजेपी सांगठनिक तौर पर बड़े बदलाव किए जाएंगे। साथ ही केंद्रीय नेता राज्य के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा करके नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

1 घंटा ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

8 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago