‘रिश्वत’ की शिकायत सुनते ही गुस्सा गए सीएम नीतीश, मुख्य सचिव को किया तलब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग से जुड़ी कई शिकायतें आईं. एक महिला फरियादी ने CM नीतीश से कहा कि सेविका बहाली में पैसा मांगा जा रहा है. सीएम नीतीश ने पूछा कि पैसा मांग रहा है ? कौन मांग रहा है ? फरियादी ने जवाब दिया -सीडीपीओ.फिर क्या था मुख्यमंत्री गुस्से में आ गये.

उन्होंने तुरंत मंत्री को फोन लगाया. घूस की मांग सुनते ही सीएम नीतीश बिफर गये. इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव और अपने प्रधान सचिव को बुलाया और कहा कि यह क्या हो रहा है.. कह रही कि पैसा मांग रहा है सीडीपीओ. क्या हो रहा है ये सब. आपलोग देखिए इसको. इस तरह का मामला आये तो तुरंत कार्रवाई करिए. समाज कल्याण का लगातार चार शिकायत आई है.

मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, विभाग अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग, आईटी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग से संबंधित समस्याओं को सुन रहें हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

24 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago