पटना में रिक्शे से घूमता है बिहार का ये पावरफुल IAS, सादगी जान हो जायेंगे कायल

बिहार में तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों की वैसे तो कोई कमी नहीं है लेकिन अपनी सादगी को लेकर एक सीनियर आईएएस अधिकारी लगातार चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ के बारे में।

एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बिहार के जिन गिने-चुने आईएएस अधिकारियों के ऊपर शासन प्रशासन की बड़ी जवाबदेही है, उसमें उनका नाम शुमार होता है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ वह वित्त विभाग के भी अपर मुख्य सचिव हैं। सरकार की वित्तीय नीतियों के निर्माण और उन उसके क्रियान्वयन के साथ-साथ एस सिद्धार्थ के ऊपर मुख्यमंत्री का कामकाज और उनके स्तर से लिए जाने वाले फैसलों को लेकर भी बड़ी जिम्मेदारी है।

सीनियर आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ अपने कामकाज को लेकर हमेशा मुस्तैद रहते हैं। एस सिद्धार्थ जिस जगह पर तैनात हैं वह बेहद हाई प्रोफाइल पोजिशन है। इसके बावजूद उनकी सादगी दूसरे अधिकारियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं। एस सिद्धार्थ का लाइफ स्टाइल बेहद सादगी भरा है और यही वजह है कि कभी वह पटना की सड़क पर साइकिल चलाते नजर आ जाते हैं तो कभी अकेले रिक्शे की सवारी करते हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ पटना की सड़क पर रिक्शे की सवारी करते नजर आए। बगैर किसी सुरक्षा और वीआईपी गाड़ी के सिद्धार्थ पटना के मौर्यलोक इलाके में रिक्शे से जा रहे थे, सिद्धार्थ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

यह तस्वीर आपको दिखाने का मकसद यह है कि मुख्यमंत्री के इतने करीब होने के बावजूद और सरकार के अंदर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बावजूद आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जिस सादगी के साथ रहते हैं, वह वाकई दिखावे के इस दौर में एक मिसाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

12 घंटे ago