आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद मची उथल पुथल, कई नेता दे रहे इस्तीफा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद उथल पुथल मच गई है. एक के बाद एक आरपीसी सिंह के समर्थक जदयू से इस्तीफा दे रहे हैं. उनके जाने के बाद सबसे पहले जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.कन्हैया सिंह व व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र विभूति और जदयू प्रदेश की सचिव तारा श्वेता आर्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने नया संगठन बनाने का संकेत दिया है.

आरसीपी सिंह बोले डूबता जहाज है जदयू

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि साजिश के तहत आरोप लगाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकतार्ओं से भी साथ चलने का आह्वान किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू डूबता हुआ जहाज है. जदयू में अब बचा क्या है, अब तक जदयू का झोला उठाकर क्या करूंगा.

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू सिर्फ गणेश परिक्रमा करने वालों की ही पार्टी बनकर रह गई है. आरसीपी सिंह ने इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि राज्यसभा टिकट काटे जाने से पहले उन्होंने बात तक नहीं की. कोई कटसी भी नहीं निभाई है. यह कहने है कि आपका टिकट काटा जा रहा है.

बातों को सोच-विचार कर लिया है फैसला

आरसीपी सिंह ने कहा कि बार-बार यह कहा जा रहा था कि राज्यसभा में आरसीपी सिंह के दो टर्म हो चुके हैं. तो मैं पूछता हूं कि यह नियम तो और लोगों पर भी लागू होता है. सीएम नीतीश का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि खुद कितने टाइम से रह रहे हैं. नियम तो सभी पर बराबर लागू होगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने सारी बातों पर सोच-विचार कर फैसला किया है.

फिलहाल में मीडिया के माध्यम से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं, इसके तुरंत बाद में पार्टी को पत्र भी भेज दूंगा. मैंने पिछले कई महीनों से देखा है कि पार्टी में अब कुछ नहीं बच गया है. पार्टी में एक कार्यक्रम तक नहीं हो रहा. पिछला कार्यक्रम मैंने पिछले वर्ष 4 जुलाई को किया था. पार्टी कार्यकतार्ओं का क्या हाल बना कर रखा गया. उन्होंने कहा कि बिना कुछ सोचे-समझे पार्टी ने मुझे पत्र भेज दिया, मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछा भी जा सकता था. मगर पार्टी ने ऐसा नहीं किया.

प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते नीतीश कुमार

मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं. उन्होंने अपने बयान से साफ कहा कि अब वो खुलकर जेडीयू के खिलाफ बोलते नजर आएंगे. हालांकि, जब उनका राज्यसभा का टिकट कटा था तो उस वक्त सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ही उनके नेता हैं और वो जब बुलाएंगे तो वह पटना आ जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago