रेप के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने पहुंची पटना पुलिस की बाउंसरों ने कर दी जमकर धुनाई

राजधानी पटना के दीघा इलाके में रहने वाली एक लड़की ने पारस अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अफसर डाॅ. शिवम आनंद पर शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपए लेने और रेप करने का आराेप लगाया है। शनिवार काे दीघा थाना पुलिस आराेपी डाॅक्टर काे गिरफ्तार करने अस्पताल गई थी। इस दाैरान अस्पताल के कुछ डाॅक्टराें, स्टाफ, बाउंसर और गार्ड के साथ पुलिस की भिड़ंत हाे गई। पुलिस की तादाद कम हाेने से वे लाेग भारी पड़े।

उसके बाद शास्त्रीनगर, दीघा और एयरपाेर्ट थाने की पुलिस ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया। दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय ने बताया कि डाॅ. शिवम आनंद के साथ ही डाॅक्टर दिनकर और करीब एक दर्जन गार्ड व बाउंसर के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में पुलिस से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने आदि का केस दर्ज किया गया है। शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि डाॅ. शिवम आनंद और अस्पताल के बाउंसर प्रभात काे गिरफ्तार किया गया है।

अस्पताल गई पुलिस टीम में शामिल दाराेगा अनूप कुमार ठाकुर ने दर्ज केस में लिखा है कि आराेपी डाॅक्टर ने शाेर मचाकर बाउंसर, डाॅक्टर और गार्ड काे बुला लिया। उसके बाद इन लाेगाें ने धक्कामुक्की कर गिरफ्त में आए डाॅक्टर काे छुड़ा लिया। इस दाैरान मेरी वर्दी का बटन और नेम प्लेट टूटा गया। खींचतान में आराेपी डाॅक्टर की गंजी फट गई। हथियार छीनने की काेशिश की गई।

डाॅक्टराें का आराेप-पुलिस ने ही की मारपीट

पारस के डाॅक्टराें का आराेप है कि पुलिस सादी वर्दी में आई थी। डाॅ. शिवम ड्यूटी खत्म कर अस्पताल के गेट के बाहर चाय पीने निकल रहे थे ताे उन्हें पकड़कर ले जाने लगे। लाेगाें काे लगा कि डाॅक्टर शिवम का काेई अपहरण कर रहा है। इस वजह से गार्ड, बाउंसर और अन्य स्टाफ पहुंच गए। पुलिस ने डाॅक्टर शिवम और अन्य के साथ मारपीट की है।

मई में ही दर्ज किया गया था केस

22 मई काे लड़की ने डाॅक्टर शिवम पर शादी के नाम पर 14 लाख लेने, याैन उत्पीड़न, निर्वस्त्र करने, रेप, धाेखाधड़ी, रकम ठगने आदि का आराेप लगाकर केस दर्ज कराया था। केस की समीक्षा के बाद आराेपी काे गिरफ्तार करने पुलिस गई थी। बकाैल थानेदार डाॅक्टर शादी काे तैयार था। दिसंबर में शादी हाेने वाली थी। फिर डाॅक्टर ने दूसरी लड़की से अफेयर की बात कह उससे रिश्ता ताेड़ दिया और रकम भी नहीं लाैटाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

20 घंटे ago