ललन सिंह ने पूर्व मंत्री को बताया बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया, कहा-भाजपा कर रही विधवा विलाप

बिहार में नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला चरम पर पहुंच चुका है। खासकर भाजपा भाजपा-जदयू के बीच जमकर आरोप-प्रत्‍यारोप चल रहे हैं। अब जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। BJP के पूर्व मंत्री को बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया कह दिया है। उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता हटने के बाद से यह पार्टी विधवा विलाप कर रही है। दिल्‍ली में वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

भाजपा के खिलाफ सभी दलों को करेंगे एकजुट 

ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कहती है कि नीतीश कुमार जी में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्‍यता है। लेकिन वे प्रधानमंत्री के उम्‍मीदवार नहीं हैं। उनका एक ही लक्ष्‍य है कि सभी पाटियां एक मंच पर आए। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर 2024 का चुनाव लड़ें। ये उनकी मंशा है। वे इसमें लगेंगे और सफलता भी मिलेगी।

मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए न

बिहार में जंगलराज लौटने का आरोप लगाने को लेकर उन्‍होंने कहा कि बीजेपी वाले सत्‍ता से अलग हट गए हैं तो विधवा विलाप नहीं करेंगे तो क्‍या करेंगे। एक घटना हुई तो उन्‍हें जंगलराज दिखाई दे रहा है। और उनके इतने मंत्री जो-जो धंधा कर रहे थे। एक मंत्री थे जिन्‍होंने ढाई सौ सीओ का तबादला कर दिया। एक साल, छह महीने वाले का ट्रांसफर कर दिया। उसे नीतीश कुमार जी ने रद्द कर दिया। उसके बाद उनका प्रवचन देखे कि हम भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे थे इसलिए उनका आदेश रद्द कर दिया गया। जरा मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए सबसे बड़े भू माफिया वही हैं।

बता दें कि ललन सिंह अभी पूरी तरह एक्‍शन मोड में हैं। चाहे भाजपा पर हमला करना हो या फिर आरसीपी सिंह पर, वे जोरदार तरीके से हमला कर रहे हैं। उन्‍होंने एक दिन पहले आरसीपी को भाजपा का एजेंट बता दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

18 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

14 घंटे ago