प्रेम त्रिकोण में जहर खाने वाली पुलिस की 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल जिंदगी की जंग हार गई। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम बिहार के शेखपुरा जिले में पदस्थापित महिला कांस्टेबल ने जहर खा लिया था। इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान प्रिया की सांसें थम गईं।
बताया जाता है कि महिला सिपाही शादीशुदा थी। झारखंड पुलिस में कार्यरत सिपाही से उसकी शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था इसी दौरान उसकी पोस्टिंग जमुई में हुई। वहां साथ काम करने वाले एक कांस्टेबल से आंखें चार हो गईं। दोनों में समय के साथ नजदीकी बढ़ती चली गई। दोनों का प्रेम प्रसंग आम हुआ तो चर्चा पति तक भी पहुंच गई। पति को पता चला तो वह दौड़ा-भागा पहुंचा। पति ने शिकायत की तो पुलिस के वरीय अधिकारी ने दोनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसका नीतीश से मिलना-जुलना जारी रहा। वह प्रेम में डूबी रही।
प्रेमी ने किया इंकार तो खा ली सल्फास की गोलियां
सूत्रों का कहना है कि वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन वह सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात महिला सिपाही बर्दाश्त नहीं कर सकी। मंगलवार शाम उसने सल्फास की गोलियां खा ली। अपने पति को यह जानकारी दी। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी आवाज बाहर आई तो सहकर्मियों को पता चला। उसे अस्पताल ले गए।
इस बीच झारखंड के देवघर में पोस्टेड पति भी शेखपुरा पहुंचा। पत्नी की देखरेख शुरू की लेकिन महिला सिपाही आखिरकार मौत की नींद सो गई। बहरहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…