बिहार BPSC 66वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, वैशाली के सुधीर बने टॉपर, देखिये फुल लिस्ट

बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 685 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। कुल 689 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा ली गई थी। अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में वैशाली जिले के सुधीर कुमार ने टॉप किया है। अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श दूसरे स्थान पर रहे जबकि मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे।

मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 13 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1828 को मुख्य उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में सफल 1838 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें कुल 1768 उम्मीदवार शामिल हुए।

वहीं 70 अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के विरुद्ध संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई। जिसके तहत विभागवार एवं रिक्तिवार सेवा आवंटन किया गया। सफल उम्मीदवारों में 25 दिव्यांग और 13 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी हैं।

टॉपर रैंक लिस्ट 

रैंक 1- सुधीर कुमार, वैशाली
रैंक 2- अमर्त्य कुमार, आदर्श अरवल
रैंक 3- आयुष कृष्णा, मुजफ्फरपुर
रैंक 4- सदानंद कुमार, पूर्वी चंपारण
रैंक 5- विनय कुमार रंजन, पटना
रैंक 6-मोनिका श्रीवास्तव , औरंगाबाद
रैंक 7- सिद्धान्त कुमार , पटना
रैंक 10- अंकित सिन्हा औरंगाबाद
रैंक 11- ब्रजेश कुमार अररिया
रैंक 12- अंकित कुमार, नालंदा

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

12 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 घंटे ago