बिहार से जम्मू के लिए निकला फौजी लापता, आर्मी से लेकर परिजनों तक को नहीं मिल रहा सुराग

बिहार के सिवान के रहने वाले एक आर्मी जवान के गायब होने की खबर सामने आई है. बताया जाता है कि छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने घर से निकले आर्मी जवान रास्ते में ही लापता हो गए. वो जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के निवासी विश्राम सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह हैं, जो जम्मू कश्मीर में सिपाही के पद पर तैनात हैं. फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है. आखिरी बार उन्होंने जम्मू स्टेशन उतर कर अपनी पत्नी से बात की थी.

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हालः

जानकारी के मुताबिक पिछले 4 जुलाई को जितेंद्र सिंह छुट्टी पर आए थे और 29 जुलाई को सिवान से जम्मू ड्युटी पर लौटे, तभी वो रास्ते में लापता हो गए. परिवार वालों के अनुसार जब वह जम्मू कश्मीर पहुंचे तो बात हुई फिर उन्होंने कहा कि मेरी गड़ी आएगी. वहां ड्युटी यूनिट को सूचना देकर में बात करता हूं. उसके बाद से फिर बात नहीं हो सकी जिसकी सूचना पिरवार वालों ने यूनिट को दी तो यूनिट से बताया गया कि वह यहां अभी तक नहीं पहुंचे हैं. ये सुनकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें कुछ अनहोनी होने का खतरा भी परेशान कर रहा है.

फील्ड वर्क शॉप में कार्यरत हैं जवानः 

आपको बता दें कि राजेन्द्र सिंह ने 2003 में सिकंदराबाद में योगदान दिया था. उसके बाद 25 डीयू 10 बिरेगेडियर आर्मी नम्बर 1465921 वाई 25 फील्ड वर्क शॉप में कार्यरत हैं.

29 जुलाई को छुट्टी बिताने के बाद अवध आसाम एक्सप्रेस से दिल्ली गए और दिल्ली से राजधनी एक्सप्रेस से कश्मीर गए. कश्मीर उतर कर उन्होंने अपनी पत्नी रमी देवी से बातचीत में कहा कि जम्मू स्टेशन पर उतर चुका हूं. गड़ी आएगी यूनिट तक ले जाने वाली तब वहां रिपोर्ट करने के बाद बात करुंगा. उसके बाद घर वाले फोन का इंतेजार करते रहे लेकिन फोन नहीं आया. अब उनके घर वाले परेशान हैं. जितेंद्र सिंह की माता मालती देवी, पत्नी रमी देवी ,16 वर्षिय पुत्री और पलक कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र अपने पिता की खबर के लिए चिंता में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago