पत्नी और बच्चे को नोटों की गड्डियों पर सुलाता था बिहार का यह भ्रष्ट इंजीनियर, निगरानी अधिकारी भी रह गए हैरान

बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. निगरानी ब्यूरो की टीम आज सुबह से ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है. किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. शुरुआती छापेमारी में ही करीब 5 करोड़ नकद रुपये मिले हैं.

बिछावन के नीचे से कैश बरामद :

संजय कुमार राय के दानापुर के आवास से लगभग एक करोड़ कैश, लाखों के गहने, जमीन और फिक्स डिपोजिट के कागजातों की बरामदगी हुई है. सबसे ज्यादा कैश बिछावन के नीचे से बरामद हुए हैं. लोग कहने लगे हैं कि इंजीनियर अपने बच्चों और पत्नी को नोटों की गड्डी पर सुलाते थे.

“आज की जो यह कार्रवाई की गयी है वो निगरानी थाना कांड 43/2022 के तहत की गयी है. लगभग एक करोड़ कैश की बरामदगी हुई है. हालांकि मशीन से गिनती के बाद ही सही आंकड़ा बताया जा सकता है. पटना के अलावा किशनगंज में छापेमारी की गयी है. जमीन और फिक्स्ड डिपोजिट के कागजात बरामद हुए हैं, जिसकी तफ्तीश की जा रही है.”- सुजीत सागर, डीएसपी, निगरानी विभाग

निगरानी विभाग की छापेमारी जारी : 

निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों का कहना है कि जमीन के कागजात और बैंक के लॉकरों की भी जांच की जाएगी. अभी जो रकम बरामद हुई है वह तो शुरुआती छापे की बरामदगी है. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है. छापेमारी में कई अन्य कागजात भी मिले हैं. इन सभी कागजात की जांच की जा रही है.

घर पहुंची नोट गिनने वाली मशीन:

किशनगंज में इंजीनियर संजय राय के निजी स्टाफ ओमप्रकाश के आवास पर नोटों की गिनती जारी है. बिछावन, रैक और किताब समेत कई जगहों पर पैसे छुपाकर रखे गए थे. नोट गिनने के लिए एक और मशीन मंगवाई गई है. वहीं निगरानी की टीम ने कार्यपालक अभियंता संजय राय और कैशियर खुर्रम सुल्तान को लेकर निजी स्टाफ ओमप्रकाश के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारी ने बताया कि कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के निजी स्टाफ ओमप्रकाश के लाइन पाड़ा स्थित घर भी छापेमारी की जा रही है. ओमप्रकाश मधुबनी का रहने वाला है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago