बिहार में जेडीयू-आरजेडी (JDU-RJD) वाले महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद से बीजेपी लगातार नीतीश सरकार (Nitish Goverment) पर हमलावर है. हालांकि बीजेपी के सभी जवाबों को जदयू बड़े धैर्य से करारा जवाब भी दी रही है. इसी क्रम में बीजेपी के वरीय नेता केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जदयू पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन काल में बिहार में उद्योग धंधे स्थापित हो रहे थे, लेकिन RJD का नाम सुनते ही सब खत्म हो गया है.
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए गठबंधन (NDA alliance) से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बाहर निकालने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (JDU National President Lalan Singh) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने नीतीश कुमार के कानों में बीजेपी के खिलाफ जहर भरा. उन्होंने ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पर बिहार को अंधेरे में धकेलने का आरोप भी लगाया.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने CTET और BTET पास अभ्यर्थियों पर किए लाठीचार्ज को लेकर भी महागठबंधन की सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तिरंगा लिए छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया वह निंदनीय है. यह तिरंगे का अपमान है. केंद्रीय मंत्री ने पिछले कुछ दिनों में प्रदेश की राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं को लेकर भी बिहार सरकार पर निशाना साधा.
नित्यानंद राय ने विष्णुपद मंदिर मामले पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर में मर्यादा को तार-तार किया गया है. बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री इसराइल मंसूरी भी मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे थे. विष्णुपद मंदिर में मुस्मिल मंत्री के प्रवेश करने पर अब नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है.
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…