नीतीश-तेजस्वी को राजभवन से नहीं मिला सरकार बनाने का न्योता, विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश

बिहार में नई सरकार की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है. सीएम के रूप में नीतीश कुमार जबकि डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव शपथ लेंगे. हालांकि 164 विधायकों के समर्थन वाले महागठबंधन को अभी तक राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने का न्योता नहीं मिल सका है. मंगलवार को एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में जाकर महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की. इस दौरान उनको महागठबंधन का नेता चुना गया. इसके बाद वह तेजस्वी यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ राजभवन गए जहां सभी नेताओं ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया.

हालांकि राजभवन में राज्यपाल से इन सभी नेताओं की मुलाकात हुई लेकिन राजभवन की तरफ से सरकार बनाने के लिए कोई समय नहीं दिया गया है. इसके बाद वापस तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पटना स्थित संवाद पहुंचे जहां सभी विधायकों को दोनों नेताओं ने संबोधित किया.

जेडीयू और महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस वामदलों के अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम के विधायकों को कहा गया है कि जब तक राज्यपाल से शपथ ग्रहण का समय नहीं मिल जाता है और नई सरकार का गठन नहीं हो जाता है तब तक सभी विधायक पटना में ही रहेंगे. तेजस्वी और नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि सभी 164 विधायक अगले कुछ दिनों तक पटना छोड़कर बाहर ना जाएं.

नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक में सभी दलों के विधायकों का आभार जताया और कहा कि आपने मुझ पर भरोसा जताया है जिस पर खरा उतर सकूंगा. नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी लोगो का मान सम्मान का पूरा ख्याल आपकी सरकार रखेगी. नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली महागठबंधन की सरकार को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है. पटना में राजभवन से लेकर एक अणे मार्ग और 10 सर्कुलर रोड का इलाका महागठबंधन के नेताओं से पटा पड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago