बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का समर्थन पत्र सौंप दिया है। नीतीश कुमार के इस फैलसे पर बीजेपी ने करारा पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और भाजपा को धोखा दिया है, इसका जवाब CM को देना होगा।
संजय जायसवाल ने कहा 2020 के चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत हम सभी ने चुनाव लड़ा था और जो बहुमत था वह एनडीए में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था। हम 74 सीट जीतने में कामयाब हुए थे। उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो वादा किया था, हमने उस वादे का पूरा पालन किया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा धोखा है। यह उस जनादेश का धोखा है, जो 2005 में जो हुआ था। यह ना सिर्फ भाजपा, बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…