नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 वाले को 2024 में कामयाबी नहीं मिलेगी। हम रहें या ना रहें वो 2024 में नहीं रहेंगे।
सीएम नीतीश ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हम मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, मुझे दवाब देकर बनाया गया। लेकिन जब हम सीएम बन गये उसके बाद जिस प्रकार से काम किया गया वो ठीक नहीं था। पिछले 2 महीने से हम किसी से बात भी नहीं कर पा रहे थे।
सीएम नीतीश ने कहा कि 2015 में जब हम महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, तो कितना सीट जीता था। और जब 2020 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव जीता था तो कितनी सीट पर जीत मिली। यह देखने की जरूरत है। हमने जो फैसला लिया है, वो सभी लोगों के विचार से लिया है। कुछ लोगों को लगता है कि देश से विपक्ष खत्म हो गया है। तो अब हम विपक्ष में आ ही गये हैं। हम चाहेंगे कि विपक्ष मिलकर एकजूट हो।
सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने से नुकसान हुआ है। बीजेपी के व्यवहार से जेडीयू नेता आहत थे। पिछले डेढ महीने से हम बातचीत नहीं कर रहे थे। कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा लेकिन अब हम विपक्ष में ही आए हैं। अब सब बढ़िया होगा बहुत जल्द ही बाकी मंत्रियों के बारे में निर्णय लेकर शपथग्रहण कराएंगे और जल्द ही विधानसभा सत्र भी बुलाएंगे।
8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी का प्यार कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी किसी भी पद की दावेदारी नहीं है। 2024 में विपक्ष को एकजुट हो जाना चाहिए। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर भी हमला बोला। कहा कि चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था। बीजेपी के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ। पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…