उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के छुए पैर और मिले गले, राबड़ी, राजश्री समेत पूरा लालू परिवार मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. तेजस्वी दूसरी बार उप-मुख्यमंत्री बने हैं. इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब शपथ लेने के बाद तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव गले भी मिले. और संकेत दिया कि यह रिश्ता काफी मजबूत होने वाला है.

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था. बीजेपी के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ. पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में हम बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे. हमारे खिलाफ 2020 में साजिश रची गई थी. जिसके कारण जेडीयू के कम सीटें आई थी. और 2022 में जो हुआ है, आज सबके सामने है.

आपको बता दें की बिहार में नीतीश कुमार वो नाम हैं जिनका दबदबा बिहार ही नहीं बल्कि बिहार के बाहर भी है. बिहार में सीएम का चेहरा नीतीश कुमार आज से नहीं बल्कि 22 सालों से बने हुए हैं. इस चेहरे को आज तक कोई भी बदल नहीं सका. यहां तक की एनडीए ने भी 2020 विधानसभा चुनाव में जदयू की कम सीटें होने के बावजूद नीतीश कुमार के सिर ही ताज सजाया था.

फिलहाल बिहार में सीएम पद के लिए कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो नीतीश कुमार को टक्कर दे सके. आज आठवीं बार नीतीश कुमार बतौर सीएम बिहार की कुर्सी पर एक बार फिर से काबिज हो गए है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago