पटना एयरपोर्ट पर समस्तीपुर की महिला के बैग में मिली गोली, स्क्रीनिंग के दौरान CISF ने पकड़ा

शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक महिला के बैग से गोली मिली। बैग के अंदर एक साथ दो गोली रखी हुई थी। महिला अपने बेटे के साथ थी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात CISF की टीम ने महिला और उसके बेटे को अपनी कस्टडी में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया गया। महिला का नाम श्रद्धा झा है। वो समस्तीपुर की रहने वाली है।

श्रद्धा झा को अपने बेटे शैल कश्यप के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6E-178 से दिल्ली जाना था। सुरक्षा जांच के दरम्यान बोर्डिंग से पहले उनके रजिस्टर्ड बैग की स्क्रीनिंग हुई। जब बैग स्कैनर मशीन में था, तब उसमें से आवाज आने लगी। शक हाेने पर बैग काे खाेला गया। फिर उसमें से .315 और 12 बोर के दाे जिंदा गोली बरामद हुई। इसके बाद ही श्रद्धा से पूछताछ हाेने लगी।

जिसमें उन्होंने बताया कि गलती से किसी ने बैग में कारतूस रख दिया हाेगा। जिसे मैं चेक नहीं कर पाई। उस वक्त उनके पास गोली का लाइसेंस नहीं था। पूछताछ के बाद CISF ने मां-बेटे काे एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया। थानेदार विनोद पीटर ने बताया कि उनके परिवार वालों काे बुलाया गया।

उन्होंने बरामद दोनों कारतूस के लाइसेंस दिखा दिए हैं। इसके बाद दोनों काे थाने से जाने दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मां-बेटे रात 10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट 6E 6927 से दिल्ली के लिए रवाना हाे गए। श्रद्धा दिल्ली के ईस्ट कैलाश में C-71/2 में रहती हैं। उनके पति डाक्टर थे। उनका इसी साल अप्रैल में निधन हुआ है। पति के बीमा के क्लेम के लिए श्रद्धा अपने बेटे के साथ समस्तीपुर आई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago