समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पटेल मैदान इंडोर स्टेडियम में चल रहे बिहार स्टेट जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन नॉकआउट राउंड में रविवार को मेजबान समस्तीपुर एवं पटना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले सत्र में मेजबान समस्तीपुर के हर्ष राज ने बेतिया के अतुल राज को 21-17 व 21-14 से एवं आशुतोष कुमार सिंह ने बक्सर के विराट कुमार को 21-10, 21-01 से हराया।
जबकि दूसरे सत्र में समस्तीपुर के ऋषव राज ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने से उच्च वरीयता प्राप्त नवादा के आर्यन राज को 21-18, 13-21 एंव 21-19 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पूर्व पटना के रणवीर सिंह ने गया के संकल्प गुप्ता को 21-09, 21-15 से एवं आदित्य कुमार ने जमुई के कार्तिक को 21-12, 21-13 से एवं पटना के मुकुल वर्मा ने पूर्णिया के अनुज राज को करें मुकाबले में 18-21, 21-10 एवं 21-14 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इसी तरह सहरसा के अनूप रंजन ने वैशाली के श्रीवर्धन को, जहानाबाद के प्रियांशु सिंह ने पूर्णिया के अनिमेष शाह को, खगड़िया के कुमार सुप्रशांत ने दरभंगा के हर्ष मणी को, मुजफ्फरपुर के अमृतराज ने सहरसा के संपूर्ण कुमार को हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में जगह बनायी। मैचों का संचालन चीफ रेफरी मधुबनी की रिषन कुमारी एवं सुभाष कुमार, गया के आदित्य सिन्हा, पूर्णिया के एजाज अहमद और पटना के सुशांत शेखर ने किया। इससे पूर्व समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…