माल ढुलाई घोटाला: रेलवे के तीनों अफसर 12 तक भेजे गये जेल, आज सीबीआइ लेगी रिमांड पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सीबीआइ रेलवे माल ढुलाई रैक में हेराफेरी करने के मामले में रेलवे के कुछ और अधिकारियों को अपने गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है. इस मामले में दर्ज एफआइआर का आकलन किया जा रहा है. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक इस खेल में रेलवे के बड़ा रैकेट काम कर रहा है, जिसमें और भी अधिकारी शामिल हैं. फिलहाल सीबीआइ की विशेष अदालत ने सोमवार को गिरफ्तार किये गये रेलवे के तीन अधिकारियों संजय कुमार, रूपेश कुमार और सचिन मिश्रा को 12 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया है.

रिमांड पर लेने का दिया आवेदन

सीबीआइ ने मंगलवार को कोर्ट में तीनों अधिकारियों को रिमांड पर लेने का आवेदन दिया है. इस पर बुधवार को फैसला होगा. इसी मामले में कोलकाता से गिरफ्तार नवल लाधा को सीबीआइ ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में सीबीआइ ने तलाशी के दौरान नवल लाघा व मनोज कुमार साहा के घर से 46-50 लाख रुपये नकद बरामद किया था.

कोलकाता की आभा एग्रो कंपनी से जुड़ा है मामला

इधर, रेलवे अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद इसीआर मुख्यालय हाजीपुर, डीआरएम कार्यालय सोनपुर और समस्तीपुर में दिन भर हड़कंप मचा रहा. समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रूपेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद डीसीएम रोशन कुमार को सीनियर डीओएम का प्रभार दिया गया है. कोलकाता की आभा एग्रो कंपनी का मुख्य काम मक्का लोडिंग से जुड़ा हुआ था.

मक्का कारोबारियों से वसूली जाती थी भारी रकम

सहरसा सिमरी बख्तियारपुर, मानसी आदि जगहों से बड़ी मात्रा में मक्का कारोबार का काम इस कंपनी के माध्यम से भेजा जाता था. माल उतारने में देरी को कम दिखाते हुए मोटी रकम वसूली जाती थी. इसमें अब छोटे कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय है. सूत्रों के मुताबिक आभा एग्रो इंटरप्राइजेज का ऐसा दबदबा था कि रैक लोडिंग से पहले ही उसे सभी जानकारियां मिल जाती थीं.

ढुलाई राजस्व से जुड़े पूर्व के निर्णयों की होगी जांच

अब माल परिवहन राजस्वनिर्धारण जैसे मौजूदा फैसलों को फिर से खंगाला जा सकता है. जांच बिंदु में यह भी शामिल है कि कहीं कुछ फैसले व्यापारियों के दबाव में तो नहीं हुए हैं. 2025 तक माल परिवहन को दोगुना करने का लक्ष्य दिया गया था. पिछले सप्ताह ही परिचालन विभाग ने अपने 16 स्टेशन मास्टर का तबादला कर दिया था. खास बात यह रही कि समस्तीपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को छोड़कर चारों डिप्टी का तबादला एक साथ कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago