वैशाली में अनियंत्रित होकर लाइन होटल में जा घुसा ट्रक, 3 की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

बिहार के वैशाली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. बुधवार की दोपहर अचानाक से एक लाइन होटल में अनियंत्रित ट्रक आ घुसा. हाइवा ट्रक के होटल में घुसने से कई लोग उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है; जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. घटना जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है.

बताया जा रहा है कि हादसा होते ही होटल में अफरातफरी मच गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी. हादसे में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. होटल में घुसने से पहले इस ट्रक ने कई गाड़ियों में भी टक्कर मारी जिससे भगदड़ मच गई.

महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने तीन लोगो के मौत की पुष्टि की है और कई लोगों के गंभीर होने की बात भी कही है. उन्होंने बताया कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया था, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत हो गया है और पुलिस मलबा हटाने का कर रही है. उन्होंने बताया कि चालक को भी भीड़ के चंगुल से छुड़ा लिया गया और हिरासत में ले लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago