कश्मीर में फिर शुरू हुई टारगेट किलिंग, बिहार के एक और मजदूर की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों (Terrorists) ने एक बार फिर से अपने नापाक मनसूबों को अंजाम देने के लिए एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला घाटी के बांदीपोरा जिले (Bandipora District) के अजस में स्थित सदुनारा इलाके का है जहां पर आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय मजदूर की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने रात करीब 12.30 बजे मजदूर को काफी करीब से गोली मारी. जिसके बाद मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मजदूर की पहचान अमरेज पुत्र मोहम्मद जलील के रूप में हुई है जो बिहार का रहने वाला है.

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

बांदीपुरा में गैर-स्थानीय नागरिक पर आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने हमलावर की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, ये वारदात बांदीपुरा जिले तहसील अजस में सदुनारा गांव में हुई है. मजदूर की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई है. अमरेज मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव का रहन वाला था. वह बिहार से यहां मजदूरी करने आया था.

आतंकियों ने गैर-कश्मीरी लोगों ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि घाटी में गैर-कश्मीरियों पर आतंकी हमलों का सिलसिला जारी है. आतंकी घाटी में गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाकर उनकी हत्या को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे पहले भी अप्रैल के महीने में आंतकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में एक गैर-कश्मीरी व्यक्ति की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. बता दें कि आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय लोगों को घाटी छोड़ने की चेतावनी दी है. आतंकी इस प्रकार से गैर-कश्मीरी लोगों की हत्या कर वहां पर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

गैर-स्थानीय नागरिकों में दहशत

बता दें कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग्स की इन वारदातों के कारण वहां काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों, प्रवासी मजदूरों में दहशत का माहौल है. पिछले कुछ महीनों से घाटी में इस प्रकार की टारगेट किलिंग की वारदातों में इजाफा देखने को मिला है. घाटी में गैर-कश्मीरी लोगों पर आतंकी हमलों के कारण वहां से इन लोगों का पलायन भी शुरू हो गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago