आसमान से गिरा और खजूर में अटका की कहावत तो आपने सुनी ही होगी. राजधानी पटना के दानापुर हाजत में यह चरितार्थ होता भी दिखा. दरअसल दानापुर में मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस ने हाजत में बंद कर दिया था. इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की. थाने के ग्रील पर चढ़कर तार के सहारे युवक थाने के छत पर चढ़ गया लेकिन, वह अपने भागने के मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है.
थाने की छत पर चढ़ गया चोर:
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक तार के सहारे थाने की छत पर जा पहुंचा. थाने की छत पर चोर पहुंचने में कामयाब भी हो गया लेकिन थाने में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी को इसकी भनक नहीं लगी. उसी दौरान चोर का पैर फिसल गया और वह थाने की छत को तोड़ता हुआ नीचे गिर गया.
पैर फिसला.. थानाध्यक्ष की टेबल में जा गिरा चोर:
थाने की छत से चोर सीधे थानाध्यक्ष के चैंबर के ऊपर गिर पड़ा. जैसे ही चोर नीचे गिरा थानाध्यक्ष ने उसे तुरंत पकड़ लिया और वापस लॉकअप में बंद कर दिया. चोर के गिरने के कारण थानाध्यक्ष का चैबर अस्त-व्यस्त हो गया. पूरा मामला बुधवार दोपहर का बताया जाता है. देर शाम वह हाजत में बने टॉयलेट के कोने से होकर कर्कट को तोड़ कर थाना की छत पर जा पहुंचा. तार के सहारे उसने भागने की कोशिश की. लेकिन थानेदार का कक्ष भी कर्कट का ही था. भागने के क्रम में जैसे ही वह आगे पहुंचा, छत का कर्कट टूट गया और वह सीधे थानेदार के चैंबर में उनके टेबल पर ही जा गिरा.
बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष:
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है कि हाजत में बंद युवक ग्रील से तार पकड़कर चढ़ने के दौरान दो बार गिरता है लेकिन फिर वो वापस चढ़ने की कोशिश करता है और आखिरकार थाने की छत तक पहुंच जाता है. गनीमत रही कि जिस वक्त युवक थानाध्यक्ष के टेबल में गिरा उस वक्त थानाध्यक्ष खाना खाकर हाथ धोने के लिए गए थे. थाने के अंदर चोर ने जिस तरीके से भागने का प्रयास किया उससे थाना में तैनात ओडी अफसर और पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही की लापरवाही स्पष्ट तौर पर दिख रही है.
थाने में अफरा-तफरी:
दानापुर थाना के थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अपने चैंबर में बैठकर खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला था. इसी दौरान चैंबर के छत के सिलिंग से युवक टेबल पर गिर पड़ा जिससे टेबल का शीशा समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. युवक के नीचे गिरने के बाद थाने में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. मोबाइल चोर को पकड़ लिया गया है.
“मंगलवार को मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया गया था और हाजत में बंद किया गया था. उसी बीच में उसने भागने का प्रयास किया . सीसीटीवी का तार पकड़कर थाने की छत पर पहुंच गया था. मेरे टेबल पर गिरा, जिसे पकड़ लिया गया है.“- कामेश्वर प्रसाद सिंह, दानापुर थानाध्यक्ष
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…